Deepika Padukone Health: अस्पताल में ऐसी थी दीपिका पादुकोण की हालत, इस वजह से बिगड़ गई थी तबीयत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2022, 07:32 PM IST

Deepika Padukone Health Update: दीपिका पादुकोण की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जानिए क्यों अचानक बिगड़ी एक्ट्रेस की तबीयत...

Deepika Padukone Health: अस्पताल में ऐसी थी दीपिका पादुकोण की हालत, इस वजह से बिगड़ गई थी तबीयत

Deepika Padukone Health: दीपिका पादुकोण की पिछले दिनों अचानक हार्ट रेट बढ़ गई थी। इसके बाद एक्ट्रेस को तुरंत हैदराबाद के कमिनेनी अस्पताल में ले जाया गया था।  दीपिका पादुकोण प्रभास के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका का कुछ घंटे तक ट्रीटमेंट किया गया। 

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Health) की सेहत रविवार को बिगड़ गई थी। सूत्रों के मुताबिक एक्ट्रेस को वीकनेस हो रही थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। उनका केवल ट्रीटमेंट किया गया और एडमिट नहीं हुई। लगातार शूट करने से दीपिका पादुकोण को थकावट हो गई थी। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। दीपिका पादुकोण सेट पर वापस लौट आई। इस दौरान उनके पति रणवीर सिंह, पिता प्रकाश पादुकोण और मां उजाला पादुकोण काफी ज्यादा चिंतित थे। इसके अलावा सेट पर दीपिका का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।   

Deepika Padukone Health Update: Deepika Padukone rushed to Hyderabad  hospital after increased heart rate, resumes shoot after treatment - The  Economic Times

होटल में मिल रही है मेडिकल हेल्प
रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण हैदराबाद के नोवोटेल होटल में ठहरी हुई थीं। होटल में उन्हें मेडिकल हेल्प दी जा रही है। दीपिका और प्रभास की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म को साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने के बाद कुछ देर के लिए शूटिंग बंद कर दी गई थी। मेडिकल भाषा में हार्ट रेट बढ़ने को मेडिकल भाषा में हार्ट एरिथमिया कहा जाता है। इस स्थिति में हार्ट बीट असमान्य हो जाती है। ये एक तरह का हार्ट डिसऑर्डर है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं। दीपिका फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं। फिल्म में दीपिका के अपोजिट शाहरुख खान लीड रोल में हैं। वहीं, दीपिका इसके अलावा ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर में भी काम करने वाली हैं। फाइटर के लिए दीपिका पादुकोण मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रही हैं।

End of Article