Deepika Padukone Health update: दीपिका पादुकोण की बीच शूटिंग में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 06:35 PM IST

Deepika Padukone rushed to hospital in Hyderabad: दीपिका पादुकोण दिल की धड़कन बढ़ने की शिकायत सामने आई है। इसी वजह से उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया...

Deepika Padukone Health update: दीपिका पादुकोण की बीच शूटिंग में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती

Deepika Padukone rushed to hospital: दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक अहम खबर आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका की शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। वो इस वक्त हैदराबाद में एक्टर प्रभास के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग कर रही हैं। यहीं पर दीपिका के साथ ये वाकया हुआ और उनको अनईजी महसूस होने लगा। इसी के तुरंत पर एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण दिल की धड़कन बढ़ने की शिकायत सामने आई है। इसी वजह से उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्ट्रेस को हैदराबाद के कमिनेनी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका चेकअप हुआ। फिलहाल एक्ट्रेस अपने होटल आ चुकी हैं और वहां आराम कर रही हैं। हालांकि दीपिका को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। 

अब कैसी हैं दीपिका पादुकोण?
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दीपिका के हेल्थ की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि दीपिका अब पूरी तरह ठीक हैं और प्रोजेक्ट के की शूटिंग पर वापस लौट आई हैं। हालांकि अभी तक दीपिका या दीपिका की पीआर टीम की तरफ से ऐसा कुछ नहीं बताया गया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दापिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी पठान और फाइटर जैसी फिल्म की शूटिंग की है। इन दिनों वह मेगा बजट फिल्म Project K की शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन के साथ हैदराबाद में हैं। इस फिल्म में प्रभास भी नजर आएंगे। गुरु पूर्णिमा के मौके पर इस फिल्म का मुहूर्त हुआ है।

End of Article