Criminal Justice 3: जानिए कौन हैं क्रिमिनल जस्टिस 3 के मुकुल आहूजा, पहली ही वेब सीरीज में कर रहे हैं कमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 04:08 PM IST

Criminal Justice Season 3 Aditya Gupta: डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस तीन के तीन एपिसोड जारी हो गए हैं। सीरीज में मुकुल आहूजा का किरदार काफी पसंद किया जा रहा है। जानिए किस एक्टर ने निभाया है ये रोल।

Criminal Justice 3: जानिए कौन हैं क्रिमिनल जस्टिस 3 के मुकुल आहूजा, पहली ही वेब सीरीज में कर रहे हैं कमाल

Criminal Justice Season 3 Actor Aditya Gupta. डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच स्ट्रीम हो गया है। सीरीज के नए एपिसोड में मुकुल आहूजा का किरदार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस रोल को महज 20 साल के एक्टर आदित्य गुप्ता ने निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य गुप्ता पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से ताल्लुक रखते हैं। आदित्य गुप्ता का जन्म 12 सितंबर 2022 को हुआ था। क्रिमिनल जस्टिस 3 के जरिए वह अपना डेब्यू कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य गुप्ता स्कूल के दिनों से ही थिएटर पर बेहद एक्टिव थे। उन्होंने कोलकाता का थिएटर रंगकर्मी ज्वाइन किया था। सितंबर 2021 में आदित्य ने थिएटर प्ले मैयत में काम किया था। आदित्य ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'ये सीजन पहले दो सीजन से बेहद अलग है। राइटर ने बेहतरीन काम किया है। एक एक्टर होने के नाते हमारा काम आसान हो जाता है। सबसे बड़ी चुनौती है उस जोन में इतने लंबे वक्त तक रहना। क्योंकि, ये किरदार इमोशनली बहुत थका देने वाला है। खासकर जब हम कोर्टरूम के सीन शूट कर रहे थे।' 

ऐसा है सीरीज में किरदार
क्रिमिनल जस्टिस 3 में पंकज त्रिपाठी वकील माधव मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं। माधव के पास इस बार एक चाइल्ड आर्टिस्ट जारा (देशना डुगड) का केस आया है। पूरब कोहली और स्वास्तिका मुखर्जी ने जारा के पैरेंट्स का किरदार निभाया है। मुकुल (आदित्य गुप्ता) पर आरोप है कि उसने अपनी सौतेली बहन सारा का कत्ल किया है। अब माधव के पास मुकुल को बचाने की जिम्मेदारी है। माधव का सामना कोर्ट में वकील लेखा से हो रहा है, जिसे श्वेता बसु निभा रही हैं। आदित्य ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'पंकज सर के साथ काम करके सीखने को बहुत कुछ मिला है। इसे मैं आगे लेकर जरूर जाऊंगा।'

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3: अधूरा सच को पहले दो सीजन के डायरेक्टर रोहन सिप्पी ने ही डायरेक्ट किया है। क्रिमिनल जस्टिस का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था। वहीं, दूसरा सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था।

End of Article