इस मूवी के लिए क्रिमिनल जस्टिस 3 की श्वेता बसु प्रसाद को मिला था नेशनल अवॉर्ड, एक्ट्रेस की हाॅटनेस देखकर मचल जाएगा दिल 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 06:03 AM IST

Criminal Justice Season 3 Fame Shweta Basu Prasad: पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3, 26 अगस्त 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। इस वेब सीरीज में श्वेता बसु प्रसाद के बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यहां देखें श्वेता बसु प्रसाद की बोल्ड तस्वीरें।

इस मूवी के लिए क्रिमिनल जस्टिस 3 की श्वेता बसु प्रसाद को मिला था नेशनल अवॉर्ड, एक्ट्रेस की हाॅटनेस देखकर मचल जाएगा दिल 
Photo Credit: Instagram

क्रिमिनल जस्टिस 3 में इंटेंस नजर आने वाली ये एक्ट्रेस रियल‌ लाइफ में है बहुत बोल्ड, ये तस्वीरें देखकर मचल जाएगा आपका दिल 

Criminal Justice Season 3 Fame Shweta Basu Prasad Bold Pictures: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर अपना कमाल दिखा कर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) तारीफें लूट रहे हैं। एक तरफ जहां पंकज त्रिपाठी के बेहतरीन अभिनय की चर्चा हो रही है वहीं श्वेता बसु प्रसाद की एक्टिंग के भी लोग कायल हो गए हैं। 26 अगस्त को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 (Criminal Justice Season 3) रिलीज हुई है जिसमें श्वेता बसु प्रसाद (Shweta Basu Prasad) को मुख्य भूमिका में देखा गया। इस वेब सीरीज में श्वेता ने जितना इंटेंस किरदार निभाया है उससे कई ज्यादा बोल्ड वह‌ रियल लाइफ में हैं। अदाकारा की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें जानने के साथ यहां देखें उनकी बोल्ड तस्वीरें (Shweta Basu Prasad Bold Pictures)।  

श्वेता बसु प्रसाद (Shweta Basu Prasad) का जन्म बिहार के जमशेदपुर में हुआ था। छोटी उम्र में ही श्वेता मुंबई अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो गई थीं। मुंबई में रहकर ही श्वेता ने अपनी पढ़ाई की और मास मीडिया और जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया। बहुत छोटी उम्र में श्वेता ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी लेकिन बहुत जल्द उन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम रख दिए थे। उनकी डेब्यू फिल्म मकड़ी थी जिसमें उन्होंने डबल रोल प्ले किया था। इस फिल्म की वजह से श्वेता बसु प्रसाद को बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था। 

सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के बाद श्वेता बसु प्रसाद को कई टेलीविजन सीरीज के लिए ऑफर्स मिलने शुरू हो गए थे। उन्हें कहानी घर घर की और करिश्मा का करिश्मा जैसे पॉपुलर टीवी शोज के लिए अप्रोच किया गया था।‌ इसके बाद उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स में भी देखा गया था। 2014 में ‌वह कानूनी पचड़े में फंस गई थीं जिसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। लेकिन कुछ महीनों के बाद उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल चंद्र नंदनी के साथ ‌ग्रैंड कमबैक किया था।

End of Article