ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर Kangana Ranaut ने साधा था निशाना, Mouni Roy ने दिया ये जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 07:54 PM IST

Mouni Roy on Kangana Ranaut statements: कंगना रनौत फिल्म ब्रह्मास्त्र पर लगातार निशाना साध रही हैं। फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आ रही एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कंगना के कमेंट्स पर जवाब दिया है। जानिए क्या कहा है कंगना रनौत ने।

ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर Kangana Ranaut ने साधा था निशाना, Mouni Roy ने दिया ये जवाब

Mouni Roy on Kangana Ranaut comments.  ब्रह्मास्त्र फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 224 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म के हिंदी वर्जन ने 205.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई पर एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार सवाल उठा रही हैं। कंगना ने आरोप लगाया था कि फिल्म के असली कलेक्शन को छिपाया जा रहा है। अब फिल्म की एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कंगना रनौत को जवाब दिया है। मौनी रॉय ने कहा है कि वह फिल्म से जुड़ी किसी भी नकारात्मक बात पर ध्यान नहीं देना चाहती हैं। 

Spotboye से बातचीत में मौनी रॉय (Mouni Roy) से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के दावों पर सवाल किया गया। इस पर मौनी ने कहा, 'चलिए हम निगेटिव चीजों पर बात ही नहीं करते हैं। मौनी ने कहा है कि फिल्म को जिस तरीके का रिस्पॉन्स मिल रहा है उससे वह बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने फैंस और दर्शकों को शुक्रिया अदा किया है। फिल्म में मौनी रॉय ने विलेन जुनून का किरदार निभाया है। जुनून देव के लिए काम करती है और उसके लिए ब्रह्मास्त्र के टुकड़े जोड़ने की कोशिश कर रही है।  

Kangana Ranaut

Also Read: Brahmastra Box Office Collection Day 13

कंगना रनौत ने साधा था निशाना


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रह्मास्त्र ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ दिया है। कंगना रनौत ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल उठाते हुए लिखा था, 'कोरोना महामारी के बाद एक अलग तरह का मॉडल बना है। इसका निर्माण करण जौहर को ध्यान में रखकर किया गया है। आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बजट 280 करोड़ रुपए था। फिल्म ने इतना ही कलेक्शन किया। लेकिन, उन्होंने पीआर में पैसे खर्च नहीं किए नहीं तो कोई भी फिल्म कभी फ्लॉप न हो।'    

ब्रह्मास्त्र फिल्म ने दस दिन में वर्ल्डवाइड 360 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं, द कश्मीर फाइल्स ने 340 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। नेशनल सिनेमा डे (23 सितंबर) के दिन फिल्म के लगभग 10 से 13 लाख टिकट बुक हो गए हैं। इस दिन टिकट्स की कीमत महज 75 रुपए होगी।

End of Article