कोरोना पॉजिटिव हुआ लारा दत्ता का ड्राइवर, आइसोलेट हुई अदाकारा की पूरी फैमिली 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 07:28 PM IST

Lara Dutta Driver Tested Corona Positive: हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। खबर के अनुसार, लारा दत्ता के ड्राइवर को कोरोना हो गया है जिसकी वजह से अदाकारा के पूरे परिवार को आइसोलेट कर दिया गया है। 

कोरोना पॉजिटिव हुआ लारा दत्ता का ड्राइवर, आइसोलेट हुई अदाकारा की पूरी फैमिली 
Photo Credit: Instagram

Lara Dutta's Family Kept In Isolation: भारत में एक बार फिर कोरोनावायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। देश के कई हिस्सों से कोविड-19 (Covid 19 Cases In India) के बढ़ते केसेज दर्ज किए जा रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने लारा दत्ता (Lara Dutta) के फैंस को चिंता करने पर मजबूर कर दिया है। ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, बॉलीवुड अदाकारा लारा दत्ता (Bollywood Actress Lara Dutta) के ड्राइवर को कोरोना हो गया है (Lara Dutta's Driver Tested Corona Positive)। हाल ही में यह खबर आई है कि हाल ही में लारा दत्ता के परिवार और पूरे स्टाफ मेंबर का कोरोनावायरस टेस्ट (Corona Test) करवाया गया था। 

खबर के अनुसार, एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि लारा दत्ता (Lara Dutta) के परिवार और उनके पूरे स्टाफ मेंबर का कोरोनावायरस टेस्ट करवाया गया था, जोकि नेगेटिव आया। लेकिन ड्राइवर का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके पूरे परिवार को आइसोलेट कर दिया गया है। उन्हें बांद्रा के रेसिडेंस में आइसोलेट किया गया है। इस वर्ष मार्च के महीने में लारा दत्ता कोरोना पॉजिटिव हुई थीं जिसके बाद बीएमसी ने उनके घर को सील कर दिया था। उस समय पूरे परिवार में सिर्फ वही इस वायरस की चपेट में आई थीं और उनके घर के एरिया को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था।

अदाकारा को पिछली बार अक्षय कुमार की फिल्म बेल बाॅटम में वानी कपूर और हुमा कुरैशी के साथ देखा गया था। उन्हें हिकप्स एंड हुकअप्स, हंड्रेड और कौन बनेगी शिखरवती ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी देखा गया था। अब उन्हें जल्द ही मोहित रैना और नीना गुप्ता के साथ इश्क-ए-नादान में देखा जाएगा। अविषेक घोष द्वारा निर्देशित फिल्म में कंवलजीत सिंह, श्रिया पिलगांवकर, मृणाल दत्त और सोहेल नैयर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

End of Article