International Yoga Day: एक्सीडेंट के बाद शॉक में थीं मलाइका अरोड़ा की बॉडी, योग के मदद से हुई रिकवरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 06:58 PM IST

Malaika Arora on International Yoga Day 2022: मलाइका अरोड़ा का इस साल मार्च में एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा ने बताया योग ने उन्हें किस तरह ठीक होने में मदद की।

International Yoga Day: एक्सीडेंट के बाद शॉक में थीं मलाइका अरोड़ा की बॉडी, योग के मदद से हुई रिकवरी

Malaika Arora on International Yoga Day: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का इस साल मार्च में होली के बाद एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया था। मलाइका अरोड़ा ने अब पहली बार अपने एक्सीडेंट के बारे में खुलकर बात की है। एक्ट्रेस के मुताबिक इस एक्सीडेंट से उनकी बॉडी शॉक में थी। 

इंटरनेशनल योगा डे (International Yoga Day 2022) के मौके पर इंडिया टुडे से बातचीत में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कहा, 'ठीक होने के दौरान मैं अपने डॉक्टर से लगातार पूछ रही थीं कि मैं अपनी योगा की प्रैक्टिस कब से शुरू कर सकती हूं। मैं उस वक्त तुरंत शुरू नहीं कर सकती थी। एक्सीडेंट के बाद मेरा शरीर कई तरह के शॉक से गुजरा था। उसे ठीक होने के लिए वक्त की जरूरत थी। जब भी मैं 45 मिनट से एक घंटे तक योगा क्लास करती थीं तो मुझे काफी खुशी होती थी। आज एक्सीडेंट को ढाई महीने बीत गए हैं। मैंने दोबारा प्रैक्टिस शुरू कर दी है।'   

Malaika Arora

आंखों में आ गए थे आंसू
मलाइका अरोड़ा बताती हैं कि एक्सीडेंट के बाद उन्होंने बेसिक योगा किया था। बकौल मलाइका, 'मैं जानती थीं कि योग मेरे शारिरिक और मानसिक स्थिति में बदलाव ला सकता है। ऐसे में मैं अपने डॉक्टर से लगातार योग दोबारा शुरू करने के बारे में पूछती रहती थीं। जिस दिन मैंने देखा कि मेरे ट्रेनर घर आ रहे हैं और मैं क्लास दोबारा शुरू कर सकती हूं, मेरे आंखों में आंसू आ गए थे। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है।   

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर पहली बार चोट के निशान दिखाए थे। मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि इस घटना को वह कभी भी याद नहीं करना चाहती हैं। शरीर तो ठीक हो रहा है लेकिन, दिमाग से ये चीज नहीं निकल रही है।

End of Article