एक साल के जेह अली खान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, करीना कपूर ने शेयर की लाडले की क्यूट फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 02:42 PM IST

Kareena Kapoor Khan International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेलेब्स सोशल मीडिया पर योग करते हुए फोटो शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब करीना कपूर ने अपने छोटे नवाब जेह अली खान की फोटो शेयर की है।

एक साल के जेह अली खान ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, करीना कपूर ने शेयर की लाडले की क्यूट फोटो

Jeh Ali Khan Photo: दुनिया भर में 21 जून 2022 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2022) मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स अपनी योग करते हुए फोटोज पोस्ट कर रहे हैं। करीना कपूर खान ने भी इस खास मौके पर अपने छोटे नवाब जेह अली खान की फोटो शेयर की है। फोटो में जेह अली खान भी योगासन करते नजर आ रहे हैं।

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर बेटे जेह अली खान (Jeh Ali Khan) का फोटो शेयर किया है। फोटो में जेह अली खान हाथों के सहारे खड़े हैं। इसके साथ करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'बैलेंस। योग और जीवन में सबसे अहम शब्द। सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। मेरा जेह बाबा।' करीना कपूर के इस पोस्ट पर कई बड़े सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने लिखा, 'हा हा हा हा क्यूट।' वहीं, जेह की बुआ सबा पटौदी ने लिखा, 'माशाल्लाह।'
 

रोजाना योगा करती हैं करीना कपूर
करीना कपूर खान अपनी फिटनेस रूटीन में योग को जरूर शामिल करती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना कपूर ने नियमित तौर पर योग किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी योगा करते हुए फोटोज शेयर करती हैं। करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि योग के कारण प्रेग्नेंसी के दौरान योग के कारण आत्मविश्वास बढ़ा था। वहीं, जेह के जन्म के बाद भी उन्होंने योग के जरिए अपना काफी ज्यादा वजन कम किया था। ऐसे में ये कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि जेह अली खान भी अभी से अपनी मम्मी के नक्शेकदम में चल रहे हैं।   

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा करीना कपूर नेटफ्लिक्स के एक सीरीज के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू भी करने जा रही हैं। करीना कपूर ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी की है।    
 

End of Article