नो ब्रा क्लब में ऐसे शामिल हुईं अंशुला कपूर, ब्रा उतारते हुए शेयर किया ऐसा वीडियो की मच गया बवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 09:14 PM IST

Anshula Kapoor Viral Video: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। 

नो ब्रा क्लब में ऐसे शामिल हुईं अंशुला कपूर, ब्रा उतारते हुए शेयर किया ऐसा वीडियो की मच गया बवाल
Photo Credit: Instagram

Anshula Kapoor Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोस साझा करती रहती हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। इस वीडियो की वजह से अंशुला कपूर लोगों की नजरों में आ गईं और सुर्खियां बटोरने लगीं। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि अंशुला कपूर कैमरा के सामने अपनी ब्रा उतार रही हैं। कुछ लोगों ने अंशुला कपूर के इस वीडियो पर नाराजगी भी जताई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखी है तो यहां जरूर देखें। 

अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंशुला कपूर ने व्हाइट और ब्लैक कलर की एक ड्रेस पहनी है। अंशुला कपूर इस फ्लोरल ड्रेस में बहुत क्यूट नजर आ रही हैं। जैसे ही यह वीडियो शुरू हुआ वैसे ही अंशुला कपूर ने अपना ब्रा उतारना शुरू कर दिया। यह वीडियो शेयर करने के साथ अंशुला कपूर ने कैप्शन में लिखा 'संडे ब्रंच से वापस आने के बाद यह सबसे अच्छा पार्ट है।' इस कैप्शन के साथ उन्होंने #NoBraClub भी लिखा। 

जैसे ही अंशुला कपूर ने यह वीडियो साझा किया वैसे ही कुछ समय बाद प्रियंका चोपड़ा ने उनके इस वीडियो पर रिएक्ट किया। प्रियंका चोपड़ा ने रिएक्ट करते हुए लिखा 'हर रोज।' अंशुला कपूर के कई फैंस ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा 'यह मैं हमेशा करती हूं।' तो दूसरे फैन ने लिखा 'सच में यह सबसे बेस्ट फीलिंग है।' एक और फैन ने अंशुला कपूर की तारीफ करते हुए लिखा 'कम से कम किसी ने तो इस चीज पर बात की।' वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें यह वीडियो पसंद नहीं आया। एक ट्रोलर ने लिखा 'आपको यह पोस्ट करने की क्या जरूरत थी???' तो दूसरे ट्रोलर ने लिखा 'यह सब इन्होंने भी शुरू कर दिया बहुत दुख की बात है।'

End of Article