प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा की तस्वीरों पर आया लोगों का दिल, फोटोज में देखें शर्मन जोशी की पत्नी की खूबसूरती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 04:44 PM IST

Prerna Chopra Old Pictures Went Viral: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बड़ी बेटी प्रेरणा चोपड़ा की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा की तस्वीरों पर आया लोगों का दिल, फोटोज में देखें शर्मन जोशी की पत्नी की खूबसूरती
Photo Credit: Instagram

Prem Chopra's Elder Daughter Prerna Chopra Old Pictures Went Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोस और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं जो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। कई बार ऐसा हुआ है जब पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही हुआ जिसकी वजह से प्रेम चोपड़ा और उनकी बेटी प्रेरणा चोपड़ा सुर्खियों में छा गए। प्रेम चोपड़ा की सबसे बड़ी बेटी प्रेरणा चोपड़ा की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिन पर लोगों का दिल आ गया है। प्रेरणा चोपड़ा की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनकी खूबसूरती की बहुत तारीफ कर रहे हैं। ‌

हाल ही में प्रेम चोपड़ा की बड़ी बेटी प्रेरणा चोपड़ा की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं जिसमें वह अपने एक्टर पति ‌शर्मन जोशी के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में यह देखा गया कि प्रेरणा चोपड़ा अपने पति शर्मन जोशी के साथ समुद्र किनारे पोज दे रही हैं। वहीं, एक और तस्वीर में यह दोनों डिनर डेट के दौरान क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर ‌आए। इन तस्वीरों में प्रेरणा चोपड़ा और शर्मन जोशी बहुत खुश नजर आ रहे हैं। जैसे ही लोगों ने प्रेरणा चोपड़ा की ये तस्वीरें देखीं वैसे ही ‌उन्होंने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। 

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'कितना प्यारा कपल है यह, मैम कितनी खूबसूरत लग रही हैं। तो दूसरे यूजर ने लिखा 'एकदम परफेक्ट शॉट है यह दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं।' प्रेरणा चोपड़ा की यह तस्वीरें देखने के बाद लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। लोगों ने प्रेरणा चोपड़ा की खूबसूरती के साथ उनकी फिटनेस की तारीफ भी की। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने अपना बॉलीवुड करियर 1960 में शुरू किया था। वह तीन बेटियों के पिता हैं, जिनमें से सबसे बड़ी बेटी उनकी प्रेरणा चोपड़ा हैं। 

End of Article