MMS से जुड़े सवाल का जवाब देने से बची Anjali Arora, पहली बार विवाद पर दिया अपना रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 08:31 PM IST

Anjali Arora on her MMS: रिएलिटी शो लॉक अप की कंटेस्टेंट अंजली अरोड़ा का कथित एम.एम.एस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस पर पहली बार एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है। जानिए क्या कहा अंजली अरोड़ा ने...

MMS से जुड़े सवाल का जवाब देने से बची Anjali Arora, पहली बार विवाद पर दिया अपना रिएक्शन

Anjali Arora on her leaked MMS: रिएलिटी शो लॉक अप की रनर अप अंजलि अरोड़ा का एक कथित एमएमएस (Anjali Arora MMS) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो क्लिप में नजर आ रही लड़की अंजली अरोड़ा है या कोई और इसकी पुष्टि नहीं हुई। अब इस पूरे मामले में अंजली अरोड़ा ने रिएक्शन दिया है। गौरतलब है कि अंजली अरोड़ा अपने म्यूजिक वीडियो 'सैयां दिल में आना रे' को प्रमोट कर रही हैं, जो बुधवार को रिलीज हुआ है। 

अंजली अरोड़ा से म्यूजिक वीडियो प्रमोशन के दौरान मीडिया ने कथित एमएमएस वीडियो के बारे में सवाल किया। मॉडल और एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए इस मामले में कुछ भी कमेंट करने से इंकार कर दिया है। अंजली ने मीडिया से ये सवाल न पूछने की अपील की है। कथित एमएमस की बात करें तो सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि वीडियो क्लिप में नजर आ रही ये लड़की अंजली अरोड़ा है। हालांकि, इसका कोई साक्ष्य नहीं मिला है। Times Now Navbharat भी इस कथित एमएमएस की पुष्टि नहीं करता है।

गाने को मिले एक मिलियन व्यूज
अंजली अरोड़ा ने 'सैयां दिल में आना रे' मयूजिक वीडियो के बारे में बताया, 'मैंने जब ये गाना पहली बार सुना तो ये काफी सॉफ्ट और पुराना वर्जन था। लेकिन, जब मैंने बीट्स के साथ इसका रीक्रिएटेड वर्जन सुना तो मैं खुद डांस करने की कल्पना करने लगीं। प्रिंस गुप्ता सर ने इसे कोरियोग्राफ किया है। ये गाना बेहतरीन ढंग से गाया गया है। गाना पहले ही बहुत पॉपुलर है, इस कारण हमारे कंधे पर अतिरिक्त जिम्मेदारी है। मैंने इस गाने में अपना 100 फीसदी दिया है।'  

यूट्यूब पर गाने को सात घंटे में 11 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अंजली को कच्चा बादाम गाने पर इंस्टाग्राम रील्स से पहचान मिली थी। रिएलिटी शो लॉक अप में अंजली अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी काफी करीब आ गए थे। 

End of Article