Anjali Arora MMS Video: कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा MMS वीडियो लीक मामला, सोशल मीडिया का माहौल गर्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 01:35 PM IST

Anjali Arora Viral MMS Video: ऐसा दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया स्टार अंजली अरोड़ा का MMS वीडियो लीक हो गया। जिसे लेलकर बवाल मचा हुआ है।

Anjali Arora MMS Video: कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा MMS वीडियो लीक मामला, सोशल मीडिया का माहौल गर्म
Photo Credit: Instagram

Anjali Arora Viral MMS Video:  सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ मामले तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं और यूजर्स उन पर जमकर चटकारे लेने लगते हैं। इसी बीच कच्चा बादाम गाने पर डांस कर फेमस हुई अंजली अरोड़ा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उनका एक प्राइवेट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि उनका MMS वीडियो लीक हो गया है और यह तेजी से बीच फैल रहा है। हालांकि, पूर्ण रूप से ये कोई दावा नहीं कर रहा है कि वीडियो में दिखने वाली लड़की सोशल मीडिया स्टार अंजली अरोड़ा ही है और ना ही इस वीडियो पर अंजली की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है। लेकिन, चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। 

दरअसल, कुछ समय पहले 'कच्चा बादाम' गाने से अंजली अरोड़ा को काफी पहचान मिली थी। उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उनका एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाली लड़की अंजली अरोड़ा है। लेकिन, इसे लेकर आधिकारिका पुष्टि नहीं की गई है और ना ही अंजली अरोड़ा की तरफी से कोई रिएक्शन आया है। टाइम्स नाउ नवभारत भी इस मामले की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, ट्विटर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। किसी का कहना है कि ये फेक वीडियो है, जबकि किसी का कहना है कि अंजली को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

यहां देखें- Anjali Arora Viral MMS Video

तो देखा किस तरह लोग इस मामले पर मजे ले रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में उनका एक सूफी-सूफी गाना रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब देखना ये है कि इस मामले में किस तरह की सच्चाई सामने आती है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!