Ranbir Kapoor नहीं इस शख्स के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंची Alia Bhatt, ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर रिलीज होने से पहले टेका मत्था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2021, 05:20 PM IST

Alia Bhatt in Gurudwara Bangla Sahib: आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर रिलीज से पहले दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंची। इस दौरान उनके साथ अयान मुखर्जी भी थे।

Ranbir Kapoor नहीं इस शख्स के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंची Alia Bhatt, ब्रह्मास्त्र के मोशन पोस्टर रिलीज होने से पहले टेका मत्था

मुंबई. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर आज रिलीज होने जा रहा है। वहीं, फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस मौके पर आलिया भट्ट डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में स्पॉट हुईं।

आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर गुरुद्वारा बंगला साहिब की फोटोज शेयर की हैं। आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म की सफलता की दुआ मांगी है। आलिया के साथ ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी थे। आलिया भट्ट ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'आशीर्वाद, आभार और रोशनी।'आलिया भट्ट ग्रीन कलर के सूट में नजर आ रही हैं। 

Alia Bhatt Movie

सितंबर 2022 में रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्‍त्र 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म तीन भाग में होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए है। इससे पहले करण जौहर ने एक 19 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आग की लपटों के बीच से रणवीर सिंह के किरदार की झलक उठती नजर आती है।

Image

ऐसा होगी रणबीर का किरदार
फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर स्पेशल पॉवर वाले कैरेक्टर का रोल प्ले करेंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फ‍िल्‍म में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन, डिंपल कपाडिया, नागार्जुन और मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगे।  

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में भी काम कर रही हैं। आलिया रणवीर के साथ रॉकी रानी की प्रेम कहानी की भी शूटिंग कर रही हैं।

End of Article