Brahmastra Motion Poster: आज रिलीज होगा ‘ब्रह्मास्त्र’ का मोशन पोस्टर, 300 करोड़ के बजट से बन रही रणबीर- आलिया की फिल्म
Brahmastra Movie Motion Poster launch LIVE UPDATES: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर आज रिलीज होना है। इस बात की जानकारी खुद करण जौहर ने दी है।
Brahmastra Motion Poster launch LIVE UPDATES: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर आज रिलीज होना है। इस बात की जानकारी खुद करण जौहर ने दी है। करण जौहर ने एक 19 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आग की लपटों के बीच से रणवीर सिंह के किरदार की झलक उठती नजर आती है।
फिल्म ब्रह्मास्त्र का इंतजार लंबे समय से फैंस को है। भारी भरकम बजट से बन रही इस फिल्म को लेकर फैन्स की उत्सुकता बढ़ी हुई है। यह फिल्म बीते साल रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह संभव नहीं हो पाया।
300 करोड़ के बजट से बन रही फिल्म
'ब्रह्मास्त्र' के मेकर्स ने बताया था कि यह देश में बनी सबसे महंगी फिल्म होगी! 300 करोड़ के बजट पर उन्होंने संकेत किया कि बजट इससे अधिक भी हो सकता है।
ऐसे होंगे रोल
बॉलीवुड की यह पहली फिल्म होगी जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम शिवा है। वहीं, आलिया भट्ट के किरदार का नाम फिल्म में ईशा है।
रणबीर-आलिया होंगे साथ
जाने माने निर्देशक अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी समय से चर्चा में है। साल 2020 में इसे रिलीज होना था लेकिन कोरोना ने खेल खराब कर दिया। इस फिल्म में भी कई सितारे नजर आएंगे। चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी इस फिल्म में नजर आएगी।
ये सितारे निभाएंगे लीड रोल
‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुना अक्किकेनी की भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। साल 2019 में प्रयागराज में इस फिल्म का लोगो लॉन्च किया गया था। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं जबकि करण जौहर फिल्म के निर्माता हैं।
यहां देखें रणबीर के किरदार की झलक
अमिताभ बोले- ‘अंत का यह आरंभ है’
वीडियो के बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘धरती का कण-कण कांप उठेगा, जब इस युद्ध का शंखनाद बजेगा। अंत का यह आरंभ है, जाग रहा ब्रह्मास्त्र है।
वीडियो में अमिताभ बच्चन की आवाज
इस वीडियो के बैकग्रांउड में महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है। वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन एक कविता की लाइनें पढ़ते नजर आते हैं। अमिताभ ने भी वीडियो साझा किया है और कैप्शन लिखा है- ‘दुनिया के साथ हम ब्रह्मास्त्र की जर्नी आखिरकार साझा करने वाले हैं। लव.. लाइट... फायर। ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर कल आएगा।'

