War 2 Box office Day 12: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' (War 2) 14 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म को ऑडियंस की ओर से खास रिव्यू नहीं मिले हैं। यही वजह है कि ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने में विफल रही है। शुरुआती वीकेंड में 'वॉर 2' ने धांसू कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया था लेकिन वीक डेज में हर दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट ही देखने को मिली। आइए देखें इस मूवी ने सोमवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
लगातार गिरती जा रही है 'वॉर 2' की कमाई
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर 2' ने सोमवार के दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह आकंडे ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए गए हैं। 'वॉर 2' का टोटल कलेक्शन 224.25 करोड़ ही हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'वॉर 2' को बनाने में 400 करोड़ रुपये का खर्च आया है। 'वॉर 2' के कलेक्शन को देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि यह मूवी अपने बजट को क्रॉस करने में सफल नहीं रहेगी।
ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर 2' में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में लोगों को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने को मिली है। फिल्म में कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा भी अहम रोल में हैं। इस मूवी के साथ रजनीकांत की फिल्म 'कुली' भी रिलीज हुई थी।
