बॉक्स ऑफिस

War 2 Box office Day 1: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर की होगी बल्ले-बल्ले, ओपनिंग डे पर कमाएगी इतने करोड़

'War 2' Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की नई फिल्म 'वॉर 2' (War 2) को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके यह मूवी ओपनिंग डे पर कम से कम 50 से 55 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रहेगी।

Image

Pic Credit: IMDb

'War 2' Box office Day 1: आदित्य चोपड़ा के बैनर वाईआरएफ के स्पाईवर्स की छठी फिल्म 'वॉर 2' ने 14 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस मूवी की टक्कर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की गैंगस्टर ड्रामा 'कुली' से हुई है। दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए ऑडियंस के अंदर ही क्रेज है। टिकट खिड़की पर 'वॉर 2' ने रिलीज पहले शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। इस मूवी में ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने नार्थ से लेकर साउथ की ऑडियंस को कवर करने के लिए फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर को कास्ट किया था। ट्रेड रिपोर्ट की मानें तो यह मूवी पहले दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को 400 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही है उसके मुताबिक यह मूवी पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार सकती है। हालांकि यह केवल अनुमानित आंकड़े हैं। फिल्म के असली आंकड़े कल यानी 15 अगस्त को ही देखने को मिलेंगे।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी अहम रोल में दिखाई दे रही हैं। इस मूवी में कियारा आडवाणी का बोल्ड और एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। इस मूवी को देखने के बाद लोगों ने 'वॉर 2' को लेकर अच्छे रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article