बॉक्स ऑफिस

Thug Life box office collection Day 6: कमल हासन की फिल्म ने पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा, जानिए छठवें दिन कितनी हुई कमाई

Thug Life' box office collection Day 6: कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) 05 जून 2025 को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म के लिए मणिरत्नम और कमल हासन 38 सालों के बाद साथ नजर आए है। आइए जानते है कि छठवें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Image

Thug Life' box office collection

'Thug Life' box office collection Day 6: कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। फैंस इस को काफी प्यार दे रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। इस फिल्म में रोमांटिक सीन्स के कारण कमल हासन को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। ठग लाइफ से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म उम्मीद के अनुसार कमाई नहीं कर पाई। इस फिल्म के लिए मणिरत्नम और कमल हासन 38 सालों के बाद साथ काम करते हुए नजर आए थे। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने 6वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा होने वाला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने सभी भाषाओं में लगभग 40.95 करोड़ रुपये की कमाई पूरी कर ली है। इस फिल्म में 38 सालों के बाद मणिरत्नम और कमल हासन साथ नजर आए है। कमल हासन की ये फिल्म 5 जून 2025 को रिलीज हुई थी।

कितना हुआ फिल्म का कलेक्शन

मणिरत्नम और कमल हासन लास्ट टाइम 38 साल पहले फिल्म 1987 में नायकन में साथ काम किए थे। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ ने अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने तमिल, तेलुगु और हिंदी वर्जन में पहले दिन 15.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में गिरावट आते गई। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपये और रविवार को 6.5 करोड़ रुपये हुआ। सोमवार को ठग लाइफ के कलेक्शन में बड़ी गिरावट हुई फिल्म ने केवल 2.3 करोड़ रुपये की कमाई की। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 40.95 करोड़ रुपये हो गया है।

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा

फिल्म को चेन्नई, पांडिचेरी, नई दिल्ली और उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों सहित कई स्थानों पर शूट किया गया था। कमल हासन के अलावा, इस फिल्म में सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेलवन, अभिरामी, जोजू जॉर्ज, नासर, महेश मांजरेकर और अली फजल जैसे कई सितारे फिल्म में शामिल है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article