एजुकेशन

UP School Holiday: यूपी में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, 18, 19 और 20 अक्टूबर को लगातार तीन दिन की छुट्टी

UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में दशहरा और महानवमी के अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Image

यूपी में तीन दिन रहेंगे स्कूल बंद

UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में दशहरा और महानवमी के अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे पहले 18 अक्टूबर को रविवार और 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा का अवकाश निर्धारित है। इस तरह प्रदेश में लोगों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव को पत्र भेजकर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। संगठनों का तर्क था कि 18 अक्टूबर को रविवार और 20 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी पहले से निर्धारित है। ऐसे में 19 अक्टूबर को भी अवकाश घोषित होने से कर्मचारियों और विद्यार्थियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल सकेगी। सरकार ने इस मांग पर निर्णय लेते हुए महानवमी के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया।

यूपी में छुट्टी का आदेश जारी

यूपी में छुट्टी का आदेश जारी

मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 19 अक्टूबर, सोमवार को भी प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन महानवमी का पर्व मनाया जाएगा। सरकार के फैसले के अनुसार, सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रहेगी। इससे पहले जारी अवकाश कैलेंडर में 20 अक्टूबर को महानवमी और दशहरे के अवसर पर छुट्टी निर्धारित थी। अब महानवमी का सार्वजनिक अवकाश 19 अक्टूबर को घोषित किए जाने से लगातार तीन दिन की छुट्टी का अवसर बन गया है।

तीन दिन स्कूल बंद

18 अक्टूबर रविवार, 19 अक्टूबर महानवमी और 20 अक्टूबर दशहरे की छुट्टी के बाद स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बुधवार, 21 अक्टूबर को खुलने की संभावना है। हालांकि, विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने संबंधित स्कूल या संस्थान की ओर से जारी निर्देशों की पुष्टि कर लेनी चाहिए, क्योंकि संस्थान-विशेष के कार्यक्रम अलग हो सकते हैं। लगातार तीन दिन की छुट्टी से छात्रों की मौज हो गई है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article