Thug Life Box Office Collection Day 2: साउथ के जाने-माने स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) और मणि रत्नम (Mani Ratnam) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) रिलीज होने के बाद ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को रिलीज हुए दो दिन पूर हो गए है। पहले दिन के बाद कमल हासन की इस फिल्म ने दूसरे दिन भी गदर काट दिया है। दूसरे दिन कमल हासन की फिल्म ने इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ठग लाइफ के कलेक्शन दूसरे दिन के कलेक्शन को लेकर क्या अपडेट आया है।
दूसरे दिन 'ठग लाइफ' ने किया इतना कलेक्शन
कमल हासन की लीड रोल वाली फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) इन दिनों अपने कलेक्शन को लेकर चर्चा में है। कमल हासन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रखा है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 15.5 करोड़ रुपये नेट की कमाई की, जिसमें तमिल वर्जन ने 14.72 करोड़, तेलुगु ने 53 लाख, और हिंदी ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन दूसरे दिन यानी 6 जून को कमाई 50% से ज्यादा गिरकर सिर्फ 7.5 करोड़ रुपये रह गई। दो दिनों में कुल कलेक्शन 23 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की कमाई में आई गिरावट की वजह कन्नड़ विवाद को बताया जा रहा है।
फिल्म में नजर आए ये स्टार्स
फिल्म ठग लाइफ में कमल हासन के साथ सिलंबरसन (Silambarasan TR), तृषा (Trisha Krishnan), ऐश्वर्या लेखमी (Aishwarya Lekshmi), और अली फजल (Ali Fazal) जैसे सितारे अहम रोल में है। कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
