वेब सीरीज

Rise And Fall 2: बगैर शादी किये मां बनना चाहती हैं Kajal Raghwani! बोलीं- मुझे मेरा बच्चा चाहिए...

Kajal Raghwani On Embracing Motherhood: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह मां बनना चाहती हैं।

Image

Kajal Raghwani बगैर शादी किये बनना चाहती हैं मां (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kajal Raghwani On Embracing Motherhood: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। काजल राघवानी इन दिनों ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) में नजर आ रही हैं। इस शो में रहते हुए काजल राघवानी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई चीजों का खुलासा किया है। वहीं हाल ही में काजल राघवानी ने बताया कि वह मां बनना चाहती हैं, हालांकि उन्हें शादी में कोई रुचि नहीं है। काजल राघवानी ने शो में बताया कि वह खुद मां बनने का अनुभव चाहती हैं और उन्होंने ये बातें अपनी मां से भी साझा की हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Karishma Tanna ने बेटी के जन्म के 2 महीने बाद स्टेज पर दी धाकड़ परफॉर्मेंस, बोलीं- इस मां के भी सपने हैं

    काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने 'राइज एंड फॉल 2' में सोनम मलिक संग बातचीत के दौरान मदरहुड पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "शादी करने में कोई रुचि नहीं है। ठीक है? लेकिन मुझे मेरा बच्चा चाहिए। और मैं खुद, बच्चे को महसूस करना चाहती हूं, वो अनुभव लेना है। मैं अपने लिये चाहती हूं। क्योंकि मैं अपनी मम्मी को भी इस बारे में बोलती हूं।" बता दें कि इस शो में रहते हुए ही काजल राघवानी ने बताया था कि वह ऐसे रिलेशनशिप से गुजरी हैं, जहां उन्हें बहुत बुरी तरह से मारा गया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise & Fall 2: 'फिल्मों से निकाला...', Kajal Raghwani ने आम्रपाली दुबे पर लगाया आरोप, खोली इंडस्ट्री की पोल

      दर्दनाक रिलेशनशिप से गुजरी हैं काजल राघवानी

      काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने बताया था कि उन्हें उस रिलेशनशिप के दौरान बाल खींचकर मारा गया था। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा था, "जिससे मैं प्यार करती थी, उसने मुझे बहुत तकलीफ दी है। मैंने उसका नाम नहीं बताया है और न ही बताऊंगी। मुझे पटक पटककर मारा गया है। वो मुझे जमीन पर फेंक देता था और मारता था। मेरा सिर अब कमजोर हो चुका है, क्योंकि वो इंसान मेरे बालों को पकड़कर खींचता था।" बता दें कि इस खुलासे के दौरान काजल राघवानी रो पड़ी थीं। उन्होंने बताया था कि जब वह अपने बालों को छूती थीं तो उनके बाल उनके हाथ में आ जाते थे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article