Janhvi Kapoor And Sreeleela United For Romantic Thriller: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। जाह्नवी कपूर को आखिरी बार फिल्म 'पेड्डी' में देखा गया था, जिसमें एक्ट्रेस ने रामचरण के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी।। लेकिन अब एक्ट्रेस फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, जाह्नवी कपूर के हाथ रोमांटिक थ्रिलर मूवी लगी है। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला की भी एंट्री हुई है। इतना ही नहीं, मूवी में एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता भी लीड एक्टर का किरदार अदा करते नजर आएंगे।खबरों की मानें तो जाह्नवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता की ये मूवी लव ट्रायएंगल होने वाली है, जिसमें दो महिलाएं एक ही लड़के के लिए दीवानी होंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "ये यौन उत्पीड़न जैसा...", वायरल डीपफेक वीडियो पर भड़कीं Janhvi Kapoor
जाह्नवी कपूर का शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। जाह्नवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता की ये अपकमिंग रोमांटिक थ्रिलर फिल्म उमेश बिश्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। साथ ही मूवी को एकता कपूर और गुनीत मोंगा कपूर प्रोड्यूस करने वाले हैं। हालांकि मूवी के किरदार और इसके नाम का खुलासा होना अभी बाकी है। बता दें कि इससे पहले उमेश बिश्ट कई मूवी और सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। इस लिस्ट में 'पगलैट' और 'द ट्रायल 2' भी शामिल है।
