The Vvaan Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan Force of the Forrest) बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। ओपनिंग वीकेंड के बाद अब फिल्म को वीकडेज में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शुरुआती दौर में फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह शानदार बिजनेस करने में सफल रही है। मंगलवार के दिन भी इस मूवी ने अच्छी खासी कमाई कर मेकर्स को निराश नहीं किया है। हफ्ता खत्म होने से पहले यह 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jackie Chan Death Hoax: जैकी चैन के निधन की झूठी खबर वायरल, फैंस हुए परेशान)
5 दिनों में इतनी हुई 'द वन' की कमाई
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने पांचवें दिन भारत में करीब 6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने पांचवें दिन देशभर में 7,161 शोज के साथ दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी बनाए रखी। पांचवें दिन की कमाई के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 44.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 53.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 57 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box office: नहीं रुक रही 'हनुमान अंश' की कमाई, 53वें दिन कमाए इतने करोड़)
सिद्धार्थ-तमन्ना स्टारर 'द वन' की कहानी में लोककथा, पौराणिक मान्यताओं और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स का मिश्रण देखने को मिलता है। इस मूवी में सिद्धार्थ-तमन्ना की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को पसंद आई है। सिद्धार्थ-तमन्ना के अलावा फिल्म में मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, अनुप सोनी, श्वेता तिवारी और मिलिंद गुनाजी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है। 'द वन' को TVF की पहली बड़ी थिएट्रिकल प्रोडक्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है जबकि दीपक कुमार मिश्रा ने भी पहली बार किसी फीचर फिल्म का निर्देशन कर अपनी शुरुआत की है।
