The Bhootnii Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'द भूतनी' 1 मई के दिन रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी मूवी की टक्कर अजय देवगन की 'रेड 2' से देखने को मिली थी। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश होने के बाद सबसे बड़ा नुकसान 'द भूतनी' को उठाना पड़ा है। इस मूवी की कहानी दिन-ब-दिन घटती ही जा रही है। संजय दत्त ने फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी, इसके बाद यह निर्माताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। आइए देखें 'द भूतनी' (The Bhootnii) ने 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
कमाई में मामले में सुस्त पड़ी 'द भूतनी'
सिद्धांत सचदेव ने 'द भूतनी' का निर्देशन किया है। शुरुआत में अच्छी ओपनिंग लेने के बाद से ही इसकी कमाई में गिरावट ही देखने को मिली है। ऑडियंस के अंदर भी 'द भूतनी' को लेकर तगड़ा हाइप था लेकिन इसे लोगों का प्यार नहीं मिल पाया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'द भूतनी' की कमाई सोमवार के दिन केवल 50 लाख रुपये रही है। 5 दिनों में संजय दत्त स्टारर का कलेक्शन 3.83 करोड़ रुपये हुआ है।
संजय दत्त की फिल्म 'द' भूतनी' में मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। इस समय संजय दत्त स्टारर 'द भूतनी' बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह की कमाई कर रही है उसके मुताबिक इसका फ्लॉप होना तय है। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। अगर यह मूवी फ्लॉप रही तो निर्माताओं की काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
