बॉक्स ऑफिस

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: तीन दिन में ही 50 करोड़ पार हुई फिल्म की कमाई, जानिए तीसरे दिन कितना हुआ कलेक्शन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: आमिर खान की फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल-5 और कुबेरा से टक्कर हो रही है। आमिर खान की फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को रिलीज हुए आज 3 दिन हो गए हैं। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। इंडस्ट्री ट्रैकर के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, 'सितारे जमीन पर' ने अकेले भारत में 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार 'सितारे जमीन पर' ने रविवार को 26.45 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे के बाद कुल कलेक्शन 57.35 करोड़ हो गया है। आमिर खान की फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये कमाए थे। शानिवार को फिल्म को 88.79 प्रतिशत की जबरदस्त बढोतरी हुई। जिसके बाद फिल्म की कमाई बढ़कर 20.2 करोड़ रुपये हो गई।

कितनी हुई फिल्म की ऑक्यूपेंसी

रविवार को थिएटर में दर्शकों की अच्छी खासी संख्या देखी गई। सुबह के शो में दर्शकों की संख्या 25.68% थी, लेकिन दिन भर में यह आंकड़ा काफी बढ़ गया। दोपहर के शो में दर्शकों की संख्या 57.83% तक पहुंच गई, जबकि शाम के शो में दर्शकों की संख्या 72.31% तक पहुंच गई।

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा

सितारे जमीन पर आमिर की 2007 की फ़िल्म तारे ज़मीन पर का सीक्वल है। फिल्म में दर्शील सफारी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वही टिस्का चोपड़ा और विपिन शर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं। वही सितारे जमीन पर में अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा लीड रोल निभाते नजर आ रही हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article