बॉक्स ऑफिस

‘Sitaare Zameen Par’ Box Office Collection Day 2: वीकेंड पर आमिर खान की फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई, जानिए कितना हुआ दो दिनों का कलेक्शन

‘Sitaare Zameen Par’ Box Office Collection Day 2: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को रिलीज हुए पूरे दो दिन हो गए हैं। ये फिल्म 20 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल-5 और साउथ की फिल्म कुबेरा से हो रही है।

Image

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen ParBox Office Collection Day 2: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई है। फैंस इस फिल्म की कहानी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। फिल्म ने दूसरी दिन की कमाई से धमाल मचा दिया है। दो दिनों के भीतर आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

फिल्म ने पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये की कमाई की है।फिल्म ने हिंदी में 10.6 करोड़ रुपये। तमिल में 0.05 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.05 करोड़ रुपये कमाए हैं। शनिवार को फिल्म ने 21.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह दो दिन के सिनेमाघरों में ‘सितारे ज़मीन पर’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.20 करोड़ रुपये हो गया है।

क्या है फिल्म की कहानी

‘सितारे जमीन पर’ की कहानी फैंस का दिल जीत रही है। इस फिल्म की कहानी देखकर फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं। इसमें दिखाया गया है कि एक बास्केटबॉल कोच गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) है, जिसे मुख्य कोच को पंच करने के लिए निलंबित कर दिया गया है। वह नशे में ड्राइविंग के लिए जेल की अवधि का भी सामना कर रहा है। हालांकि, उसे सलाखों के पीछे रखने के बजाय, उसे सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई जाती है, जहां वह माना जाता है - एक राष्ट्रीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए विकलांग खिलाड़ियों की एक टीम को प्रशिक्षित करें।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article