बॉलीवुड

Filmfare Awards Marathi 2026: रेड कारपेट पर स्टार्स की धांसू एंट्री, कौन जीतेगा बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस की ट्रॉफी?

Filmfare Awards Marathi 2026: फिल्मफेयर अवॉर्ड मराठी 2026 का आगाज हो गया है। तमाम स्टार्स ने अवॉर्ड नाइट में पहुंचना शुरू कर दिया है। अब फैंस को उस पल का इंतजार है, जब बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर चुने जाएंगे।

Image

Filmfare Awards Marathi 2026 (photo credit- instagram)

Filmfare Awards Marathi 2026: भारतीय सिनेमा में फिल्मफेयर अवॉर्ड की अपनी ही लोकप्रियता है। पहले हिंदी सिनेमा में इस अवॉर्ड शो का आयोजन होता था, लेकिन अब अलग अलग भाषा की फिल्मों को सम्मानित करने के लिए भी इस अवॉर्ड शो का आयोजन किया जाता है। आज यानी 6 अगस्त को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2026 (Filmfare Awards Marathi 2026) का अयोजन किया गया, जिसमें कई स्टार्स को सम्मानित किया जाना है। इस अवॉर्ड शो का आयोजन मुंबई में ही किया जा रहा है, जहां पर मराठी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: सनी देओल की Parshuram पर लगा ब्रेक, हॉलीवुड प्रोजेक्ट की वजह से टली फिल्म

    इन स्टार्स ने अवॉर्ड नाइन में मारी एंट्री

    इस अवॉर्ड नाइट में स्टार्स ने दमदार एंट्री की है। फेमिना मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनरअप राजनंदिनी पवार ने रेड कारपेट पर शानदार एंट्री की। एक्ट्रेस भाग्यश्री मिलिंद इंडो ने वेस्टर्न आउटफिट में अपनी अदाएं दिखाईं। अदिति सारंगधर ने रेड कारपेट पर ब्लैक साड़ी में अपना टशन दिखाया। छाया कदम ने पैपराजी के सामने अपना बिंदास अंदाज दिखाया। मिस दिवा सुपरनैशनल 2025 अवनी गुप्ता अवॉर्ड नाइट में पर्पल कलर के गाउन में पहुंचीं। इनके अलावा भी कई स्टार्स ने अपनी एंट्री से फैंस को इंप्रेस कर दिया। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Batwara 1947: साकिना की कॉपी कर रही हैं प्रीति जिंटा? दावे पर Ameesha Patel ने दिया जवाब

      कई कैटेगरी में स्टार्स होंगे सम्मानित

      इस बार अवॉर्ड शो में अलग अलग कैटेगरी में कलाकारों की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बेस्ट फिल्म, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट एक्टर और बेस्ट अभिनेत्री जैसी प्रमुख कैटेगरी में स्टार्स और पॉपुलर फिल्मों के नॉमिनेशन में जगह मिली है, जिस पर फैंस अपना अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। इस बार बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में अमे वाघ (फसक्लास दाभाडे), भरत जाधव (अता थमबायचा नाय), दिलीप प्रभावलकर (दशावतार), ललित प्रभाकर (आरपार) , सिद्धार्थ चांडेकर (फसक्लास दाभाडे) और महेश मांजरेकर (देवमानुस) को नॉमिनेशन में जगह मिली है। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अमृता सुभाष (जर्नन), हृता दुर्गुले (आरपार), रेणुका शहाणे (देवमानस), सई ताम्हणकर (गुलकंद), सजीरी जोशी (अप्रैल मई 99) के लिए नॉमिनेट हुई हैं।

      साल 2025 के विनर्स

      पिछले वर्ष आयोजित फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड्स में फिल्म 'पानी' ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए थे। इसके अलावा महेश मांजरेकर, प्राजक्ता माली और अन्य कलाकारों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article