एजुकेशन

UP School Closed: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश, जानें 1 से 8 तक के स्कूल कहां कहां बंद

UP School Closed in many districts: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 7 और 8 अगस्त 2026 (शुक्रवार और शनिवार) को जिले के सभी कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में वर्षावकाश घोषित कर दिया गया है।

Image

बारिश के चलते यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

UP School Closed in many districts: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक अतिवृष्टि की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 7 और 8 अगस्त 2026 (शुक्रवार और शनिवार) को जिले के सभी कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में वर्षावकाश घोषित कर दिया गया है। बीएसए के आदेश के अनुसार यह अवकाश सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ समस्त बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालयों पर भी लागू रहेगा। यानी जिले में संचालित सभी संबंधित स्कूल इन दो दिनों तक बंद रहेंगे।

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कौशांबी द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार जिलाधिकारी की अनुमति और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कें और विद्यालय परिसरों के आसपास पानी भरने से बच्चों के आवागमन में परेशानी और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधनों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रयागराज में स्कूल बंद

शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद प्रशासन ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए 1 से 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी अगले तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने समय रहते यह निर्णय लेकर हजारों स्कूली बच्चों को संभावित जोखिम से बचाने का प्रयास किया है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article