अध्यात्म

7 अगस्त आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ, यहां जानिए अपनी बर्थडेट से

7 August 2026 Numerology Horoscope: 1 से 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए 7 अगस्त के अंकफल से जानते हैं।

Image

7 अगस्त का अंकफल

7 August 2026 Numerology Horoscope: आज 7 अगस्त 2026, शुक्रवार है। श्रावण माह चल रहा है और आज की तारीख का अंक 07 है। अंक 07 को आर्थिक लाभ, व्यवसाय वृद्धि, धन, वैभव और तांत्रिक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। अंक 07 के स्वामी ग्रह केतु हैं। अंकज्योतिष की दृष्टि से यह अंक बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इसे ग्लैमर और प्रसिद्धि से भी जोड़ा जाता है। आज 07-08-2026 का भाग्यांक भी 07 बन रहा है, इसलिए केतु का प्रभाव विशेष रूप से रहेगा।

केतु, राहु और शनि को परम मित्र माना जाता है, जबकि सूर्य और शनि को मित्र नहीं माना जाता। अंक 07 के मित्र अंक 06, 08 तथा 05 हैं। आज शुक्रवार होने और श्रावण माह चलने के कारण देवी लक्ष्मी तथा भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व रहेगा। सुंदरकांड का पाठ भाग्योदय में सहायक माना जाता है। आज श्री सूक्त का पाठ करना भी शुभ रहेगा। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें। भगवान शिव की उपासना का क्रम लगातार जारी रखें। आइए अब अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि 7 अगस्त 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्मे लोग)

जन्मांक 1 वालों के लिए आज शुभ अंक 02 और 09 रहेंगे। जॉब और व्यवसाय में स्थिति पहले से काफी बेहतर होने के संकेत हैं। भाग्यांक 07 का प्रभाव जॉब में प्रमोशन का अवसर दे सकता है और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। व्यवसाय करने वालों के लिए आज लाभ की स्थिति बन सकती है और किसी पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से उदर रोग से परेशानी हो सकती है, इसलिए खान-पान को लेकर सावधानी बरतें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। लाल और पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोग)

जन्मांक 2 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रह सकता है। व्यवसाय में नामांक 01 और 02 वाले व्यक्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में अनुभवी या भरोसेमंद व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। आज श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। हरा और बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख में जन्मे लोग)

जन्मांक 3 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। इस अंक के स्वामी गुरु और आज के भाग्यस्वामी केतु जॉब में प्रमोशन का अवसर दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। व्यवसाय करने वालों के लिए भी आज लाभ की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य की दृष्टि से उदर विकार से कष्ट हो सकता है, इसलिए भोजन और दिनचर्या को लेकर सावधानी रखें। आज सात अन्न का दान करना शुभ रहेगा। लाल और पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख में जन्मे लोग)

जन्मांक 4 वालों के लिए आज शुभ अंक 06 और 05 रहेंगे। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु का प्रभाव एडमिनिस्ट्रेशन, बैंकिंग, आईटी और मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले लोगों के लिए आशातीत सफलता देने वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में नामांक 04 और 06 वाले व्यक्तियों से शुभ लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहना चाहिए। आज गजेंद्र मोक्ष का पाठ करना शुभ रहेगा। हरा और नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख में जन्मे लोग)

जन्मांक 5 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। व्यवसाय में नामांक 04 और 06 वाले व्यक्तियों से लाभ मिलने के संकेत हैं। कारोबार में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं और किसी रुके हुए कार्य में दोबारा प्रगति शुरू हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज सूर्योपासना करना शुभ रहेगा। लाल और पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।

मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख में जन्मे लोग)

जन्मांक 6 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। आज व्यवसाय में कार्यों की अधिकता रहेगी और आपको कई जिम्मेदारियों को एक साथ संभालना पड़ सकता है। जॉब के लिहाज से आज सफलता का दिन है। भाग्यांक 07 का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का अवसर दे सकता है और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से बीपी के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए। आज सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। लाल और नारंगी रंग आपके लिए शुभ रहेंगे। आज आपका भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग)

जन्मांक 7 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। आज व्यवसाय में अपने कार्यों से आप संतुष्ट रहेंगे और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। जॉब में पद परिवर्तन के संकेत हैं। अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं तो आज उससे जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से साइनस के रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए। आज उड़द और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। नीला और हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख में जन्मे लोग)

जन्मांक 8 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 06 रहेंगे। आज का दिन जॉब में सफलता देने वाला रहेगा। अंक स्वामी शनि और मित्र ग्रह बुध का सहयोग आपको बहुत जल्द कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता दिला सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी में आपकी भूमिका बढ़ सकती है और मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज चावल और तिल का दान करना शुभ रहेगा। हरा और बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख में जन्मे लोग)

जन्मांक 9 वालों के लिए आज शुभ अंक 02 और 03 रहेंगे। आज जॉब में केतु और मंगल का सपोर्ट बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने में सहायता प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी और कारोबार में कोई सकारात्मक अवसर सामने आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से नेत्र विकार की संभावना है, इसलिए आंखों पर अधिक दबाव डालने से बचें। आज सात अन्न का दान करना शुभ रहेगा। पीला और नारंगी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

7 अगस्त 2026 के विशेष उपाय

आज शुक्रवार और श्रावण माह का संयोग है तथा तारीख और भाग्यांक दोनों 07 हैं। इसलिए भगवान शिव और माता लक्ष्मी की उपासना करना शुभ रहेगा। सुंदरकांड का पाठ भाग्योदय में सहायक माना गया है। श्री सूक्त का पाठ करें और संभव हो तो ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें। भगवान शिव की उपासना का क्रम जारी रखें और श्रद्धा के अनुसार शिवलिंग पर जल अर्पित करें। आर्थिक उन्नति और मानसिक शांति के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न या जरूरतमंद व्यक्ति को दान करना भी शुभ रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article