अध्यात्म

Masik Karthigai 2026: सावन की मासिक कार्तिगाई आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Masik Karthigai 2026 Today: आज 7 अगस्त को सावन का 9वां दिन है। साथ ही मासिक कार्तिगाई भी है, जिस दिन देवों के देव महादेव और उनके पुत्र भगवान कार्तिकेय की विशेष रूप से पूजा की जाती है। चलिए अब जानें मासिक कार्तिगाई की पूजा का महत्व, आज के शुभ मुहूर्त और देवताओं की पूजा विधि के बारे में।

Image

आज मासिक कार्तिगाई पर इस विधि से शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Masik Karthigai 2026 Today Shubh Muhurat & Puja Vidhi: सावन का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस बीच उनके पुत्र कार्तिकेय जी को समर्पित मासिक कार्तिगाई पड़ रही है। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, हर महीने मासिक कार्तिगाई कृतिका नक्षत्र के दिन मनाई जाती है। इस बार आज 7 अगस्त 2026, वार शुक्रवार को प्रात: काल से ही कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, जो शाम 6 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगा। गौरतलब है कि कल 6 अगस्त की रात 8 बजकर 13 मिनट से कृत्तिका नक्षत्र प्रभावी है। चलिए अब जानें मासिक कार्तिगाई दिन के धार्मिक महत्व, पूजा के शुभ मुहूर्त और विधि आदि के बारे में।

मासिक कार्तिगाई क्यों मनाई जाती है?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सत्ययुग में भगवान कार्तिकेय का जन्म कृत्तिका नक्षत्र में हुआ था, जिसके बाद से हर महीने इस नक्षत्र में उनकी पूजा करने की परंपरा शुरू हो गई। भगवान कार्तिकेय शिव जी और माता पार्वती के पुत्र हैं, इसलिए इस दिन उनकी (शिव-शक्ति जी) पूजा करना भी शुभ रहता है। साथ ही घर में दीपक जलाया जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता का वास होता है। इसके अलावा रोगों और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए भी विशेष रूप से दीपदान किया जाता है।

मासिक कार्तिगाई के दिन आप घर के मुख्य द्वार, पूजा घर, तुलसी के पौधे के पास और घर के चारों कोनों में गाय के घी का दीपक जला सकते हैं, जो कि मिट्टी या पीतल का होना चाहिए।

मासिक कार्तिगाई की पूजा का शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त के नामसमय
सूर्योदयसुबह 05:46 बजे
ब्रह्म मुहूर्तसुबह 04:21 बजे से 05:03 बजे तक
प्रातः सन्ध्यासुबह 04:42 बजे से 05:46 बजे तक
अभिजित मुहूर्तदोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक
विजय मुहूर्तदोपहर 02:40 बजे से 03:34 बजे तक
अमृत कालशाम 04:28 बजे से 05:58 बजे तक
गोधूलि मुहूर्तशाम 07:08 बजे से 07:29 बजे तक
सायाह्न सन्ध्याशाम 07:08 बजे से 08:12 बजे तक
निशिता मुहूर्तरात 12:06 बजे से 12:48 बजे तक (8 अगस्त)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज 7 अगस्त को आपका लकी नंबर कौन सा है? जानें अपनी राशि अनुसार

मासिक कार्तिगाई की पूजा कैसे करें?

आज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कार्य करने के बाद पीले, लाल या सफेद रंग के साफ वस्त्र पहनें। इसके बाद घर के मंदिर को साफ करें। भगवान कार्तिकेय के साथ-साथ शिव जी और माता पार्वती की संयुक्त मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। अब देवी-देवताओं को गंगाजल, चंदन, फल, फूल, वस्त्र और मिठाई अर्पित करें। घी या तिल के तेल का दीपक जलाने के बाद कार्तिकेय जी के बीज मंत्र 'ॐ शरवणभवाय नमः' का 3, 5, 7, 11 या 108 बार जाप करें। शिव जी और माता पार्वती का स्मरण कर उनके नाम का 11 बार जाप करें। अंत में आरती करके पूजा का समापन करें। बता दें कि मासिक कार्तिगाई के दिन व्रत भी रखा जाता है, जिसका पारण सूर्यास्त के बाद होता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article