बॉक्स ऑफिस

Sanam Teri Kasam Box Office Day 3: नई-नवेली फिल्मों के तोते उड़ा रही है हर्षवर्धन राणे-मावरा होकेन की रोमांटिक ड्रामा, कमाई पहुंची 14 करोड़ के पार

Sanam Teri Kasam Box Office Day 3: हर्षवर्धन राण (Harshvardhan Rane) और मावरा होकेन (Mawra Hocane) की रोमांटिक मूवी सनम तेरी कसम साल 2016 में दर्शकों के सामने रिलीज हुई थी। फिल्म सनम तेरी कसम की उस वक्त जमकर तारीफ हुई थी, लेकिन इसकी कमाई बहुत अच्छी नहीं रही थी। इस वैलेंटाइन वीक में मेकर्स ने सनम तेरी कसम को री-रिलीज किया है और इसने नई-नवेली मूवी के तोते उड़ा दिए हैं।

Image

Sanam Teri Kasam

Sanam Teri Kasam Box Office Day 3: हर्षवर्धन राण और मावरा होकेन की साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम के बारे में लोग अक्सर ऐसा कहते थे कि इस फिल्म को आजतक वो सम्मान नहीं मिल पाया है, जिसकी ये हकदार है। हालांकि अब उनकी ये शिकायत दूर हो जाएगी क्योंकि इस वैलेंटाइन सनम तेरी कसम के मेकर्स ने इसे री-रिलीज किया और इसने नई-नवेली फिल्मों के भी तोते उड़ा दिए हैं। फिल्म ने री-रिलीज के मौके पर बम्पर ओपनिंग ली और ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि सनम तेरी कसम री-रिलीज के पहले वीकेंड में 15 करोड़ के पास पहुंच जाएगी।

सनम तेरी कसम ने पहले वीकेंड में किया 14 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

हर्षवर्धन राणे और माहवा होकेन की रोमांटिक मूवी सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। इन तीन दिनों में से एक भी दिन सनम तेरी कसम को बुरा वक्त नहीं देखना पड़ा है। दर्शक लगातार सनम तेरी कसम का टिकिट खरीद रहे हैं, जिस कारण इसकी अब तक की कुल कमाई 14.70 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। फिल्म सनम तेरी कसम की शानदार कमाई देखकर हर्षवर्धन राण और माहवा होकेन भी खुश हैं और दर्शकों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

सनम तेरी कसम ने नई-नवेली फिल्मों को चटा दी धूल

बीते हफ्ते खुशी कपूर और जुनैद खान की लवयापा और हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों को सनम तेरी कसम के मुकाबले खराब रिस्पांस मिल रहा है। वैलेंटाइन वीक में दर्शकों की पहली पसंद सनम तेरी कसम बनी हुई है, जिस कारण इसकी कमाई 15 करोड़ के पास पहुंच गई है। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि अगर सनम तेरी कसम को इसी तरह से दर्शक मिलते रहे तो ये जल्द ही 50 करोड़ के पार निकल जाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article