Saiyaara Box Office Day 1 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने रिलीज के पहले दिन ही ये इशारा कर दिया है कि आगे चलकर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने वाली है। पहली ही फिल्म में अहान और अनीत ने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। अब कई दिनों तक लोग अहान और अनीत की अदाकारी को सेलिब्रेट करेंगे। काफी समय से लोगों के दिल में ये इच्छा थी कि कोई ऐसी रोमांटिक फिल्म बने जिसे देखकर सुकून और दर्द दोनों का एहसास हो। अब मोहित सुरी ने लोगों की ये मुराद पूरी कर दी है। उनकी फिल्म सैयारा को नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोग पसंद कर रहे है। अब तक जो आंकड़ें सामने आए है उसके हिसाब से फिल्म ने फर्स्ट डे ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।
सैयारा ने अबतक कमाए इतने करोड़
सैक्निल्क के मुताबिक, अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने दोपहर 3:20 बजे तक 8 करोड़ रुपये की मोटी कमाई कर ली है। लोगों का ये मानना है कि कुछ घंटों में ये फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म सैयारा को लेकर तमाम लोग दावें कर रहे हैं। कुछ जानकारों का ये मानना है कि सैयारा पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी। कम बजट में बनी सैयारा की कहानी और म्यूजिक में बहुत दम है। अब कल ये साफ हो जाएगा कि सैयारा ओपनिंग डे पर किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ती है।
क्या है सैयारा की कहानी
बताते चलें कि फिल्म सैयारा की कहानी कृष कपूर (अहान पांडे) और वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) के बारे में है। जहां कृष एक म्यूजिशियन है जो फेमस होने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है। तो वहीं वाणी एक इंटर्न जर्नलिस्ट है, जिसे प्यार में धोखा मिला है। अब एक प्रोजेक्ट के लिए कृष और वाणी साथ आते है और फिर दोनों को प्यार हो जाता है। पर कहानी में बहुत बड़ा ट्विस्ट है जो कि आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी। साल 2025 में 'छावा' से लेकर 'सितारे जमीन पर' तक जैसी मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है। अब सैयारा इन मूवीज से बेहतर कर पाती है या नहीं है इस बारे में हमें आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
