बॉक्स ऑफिस

Saiyaara Box Office: अहान-अनीत स्टारर का कायम है दबदबा, देखें फिल्म की टोटल कमाई

Saiyaara Box Office Collection Day 27: अहान पांडे और अनीत पड्डा की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सैयारा' का दबदबा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है। इस मूवी ने बुधवार के दिन भी करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया है, जिसे देखकर मेकर्स बेहद खुश हैं। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी हो गई है।

Image

Pic Credit: IMDb

Saiyaara Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) की रोमांटिक ड्रामा मूवी 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया हुआ है। इस मूवी का क्रेज लोगों के अंदर कहीं से भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) से अहान पांडे अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस मूवी में अहान पांडे की एक्टिंग की सभी ने जमकर तारीफ की है। उम्मीद नहीं कि यह मूवी 300 करोड़ रुपये के बड़े क्लब में शामिल हो पाएगी। आइए देखें फिल्म ने बुधवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Sacnilk के मुताबिक अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर बुधवार के दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। 27 दिनों में यह मूवी 322.60 करोड़ रुपये छाप चुकी है। इस मूवी ने पहले हफ्ते में 172 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे हफ्ते में 'सैयारा' 107.75 करोड़ रुपये कलेक्ट करने में सफल रही थी। तीसरे हफ्ते के आंकड़ों में भारी गिरावट देखी गई। फिल्म 28.25 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article