बॉक्स ऑफिस

Saiyaara Box Office Collection Day 1: 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर ली बंपर ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 19, 2025, 08:16 AM IST

Saiyaara Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड में डेब्यू जोड़ी अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने रिलीज के पहले दिन ही तहलका मचा दिया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा की कमाई के आंकड़ों पर...

Image

Image Source: Saiyaara Movie

Saiyaara Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड में नई जोड़ी अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। सिनेमाघरों के बाहर लगी भीड़ को देख हर कोई हैरान दिखाई दिया। इन सब के बाद फिल्म सैयारा की कमाई के पहले दिन के आंकड़ें सामने आ रहे हैं। फिल्म 'सैयारा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। तो चलिए जानते हैं कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

'सैयारा' ने पहले दिन मचाया धमल

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा रिलीज होने के बाद फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म सैयारा की कमाई को लेकर खूब बातें हो रही हैं। इसी बीच अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े आपको भी हैरान करने वाले हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़ें अभी अनुमानित हैं, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

कमाई ने उड़ाए सबके होश

मोहित सूरी (Mohit Suri) के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म सैयारा की कमाई ने सबके होश उड़ा दिए हैं। मोहित सूरी की पुरानी हिट्स जैसे मर्डर 2 (Murder 2) (6.95 करोड़), आशिकी 2 (Aashiqui 2) (6.10 करोड़), और हाफ गर्लफ्रेंड (Half Girlfriend) (10.30 करोड़) को 'सैयारा' ने पीछे छोड़ देता है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article