बॉक्स ऑफिस

Saiyaara: इतने करोड़ की कमाई करते ही ब्लॉकबस्टर बन जाएगी Ahaan Panday और Aneet Padda की फिल्म, जानें यहां

Ahaan Panday and Aneet Padda's Saiyaara: मोहित सूरी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सैयारा' से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख दिया है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'सैयारा' को ब्लॉकबस्टर होने के लिए इतने करोड़ रुपये का बिजनेस करना पड़ेगा।

Image

Saiyaara (Pic Credit: Instagram/yrf)

Ahaan Panday and Aneet Padda's Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' दुनिया भर में निर्माताओं द्वारा आज यानी 18 जुलाई को रिलीज कर दी गई है। सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही इस मूवी ने टिकिट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी। ऑडियंस भी इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब थी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' के रिलीज होते ही लोगों ने इसकी तारीफ करनी शुरू कर दी। फिल्म क्रिटिक्स ने भी इसे अच्छे रिव्यू दिए हैं। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग भी ले सकती है। आइए जानते हैं कि 'सैयारा' को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनने के लिए कितने करोड़ रुपये का कारोबार करना होगा।

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' को एक मिडिल स्केल फिल्म बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस मूवी को बनाने में निर्माताओं ने 35 से 40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिंट और विज्ञापन सहित इसकी लागत 60 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है। इस मूवी ने रिलीज से पहले ही 45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' के डिजिटल राइट्स मेकर्स ने 25 करोड़ रुपये में बेचे थे। सैटेलाइट राइट्स 8 करोड़ रुपये और म्यूजिक राइट्स 12 करोड़ रुपये में बेचे गए। फिल्म के पूरे डाटा को देखने के बाद इस मूवी को 90 करोड़ रुपये कमाने की जरुरत है और यह हिट साबित हो जाएगी। फिलहाल 'सैयारा' की हाइप को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इसका ब्लॉकबस्टर होना एकदम तय है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article