Maalik Box Office Collection Day 3 : राजकुमार राव ( Rajkumar Rao) और मानुषी छील्लर( Manushi Chiller) स्टार मूवी मालिक( Maalik) को रिलीज हुए तीन दिन हो गए। अपने एक्शन-ड्रामा के साथ ये फिल्म दर्शकों को अपनी और खींचने में कामयाब दिखाई दे रही है। फिल्म ने शुरुआत में धीमी चाल चली थी जो आगे चलकर रफ्तार पकड़ रही है। शुक्रवार और शनिवार की कमाई के मुकाबले मालिक ने रविवार को अच्छा प्रदर्शन किया। जिसे देखकर लग रहा है कि फैंस को राजकुमार राव का ये अंदाज भा रहा है। बात करें तीसरे दिन के कलेक्शन की तो फिल्म ने रविवार को करोड़ों में कमाई की। यहां देखें पूरी डिटेल
अर्ली एस्टिमेट के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 5.25 करोड़ का क्लेशन किया। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 14.25 करोड़ हो गई है। फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ कमाए थे उसके बाद दूसरे दिन यह 4 करोड़ पर आ गई थी और तीसरे दिन इसने दो दिनों से ज्यादा की कमाई की। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का कान्सेप्ट फैंस को अपनी तरफ खींच रहा है।
वहीं बात करें आँखों की गुस्ताखियां( Aankhon Ki Gustakhiyan) की तो मालिक( Maalik) के आगे यह फिल्म फिसड्डी निकली। इसने तीन में मुश्किल से 1 करोड़ की कमाई की है। शनाया कपूर की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। मालिक में राजकुमार और मानुषी के अलावा, प्रोसेनजीत चटर्जी, हुमा कुरैशी, सौरभ सचदेवा, सौरभ शुक्ला, अंशुमान पुष्कर, स्वानंद किरकिरे, राजेंद्र गुप्ता और बलजिंदर कौर भी सहायक भूमिकाओं में हैं। अगर आप इसका रिव्यू पढ़ना चाहते हैं तो लिंक यहां है-:
