बॉक्स ऑफिस

Raja Shivaji Box Office Collection Day 14: खत्म हुआ रितेश देशमुख की फिल्म का जलवा, अब तक की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2026, 05:53 AM IST

Raja Shivaji Box Office Collection Day 14: एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 14 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर...

Image

फिल्म राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Image Source: Raja Shivaji Movie)

Raja Shivaji Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म राजा शिवाजी की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म राजा शिवाजी को अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती दिखाई दी। फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तो चलिए देखते हैं कमाई के ये आंकड़ें। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Box Office: धड़ाम से गिर गई Riteish Deshmukh स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े)

राजा शिवाजी ने किया इतना कलेक्शन

एक्टर रितेश देशमुख और संजय दत्त की फिल्म राजा शिवाजी एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज हुए 14 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म राजा शिवाजी की कुल कमाई 76.95 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई में अब कुछ खास उछाल देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म राजा शिवाजी की कमाई की ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है। (ये भी पढ़ें: Cannes 2026: ऑफ शोल्डर ड्रेस में Tara Sutaria का दिखा बोल्ड अवतार, कान्स डेब्यू के लिए हैं तैयार)

Riteish Deshmukh on Raja Shivaji Trailer Controversy

फिल्म राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Image Source: Raja Shivaji Movie)

फिल्म में नजर आए ये सितारे

इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री पटवर्धन और संजय दत्त भी अहम रोल निभाया है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन का भी काम किया है। फिल्म राजा शिवाजी की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article