Ajay Devgn's Raid 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कायम है। ऑडियंस की ओर से मिल रहे भरपूर प्यार की वजह से यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। वीकेंड में धांसू कमाई करने के बाद अब यह मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखते हैं अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।
'रेड 2' 100 करोड़ी होने से है एक कदम दूर
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर मंडे टेस्ट को पास करते हुए फिल्म 'रेड 2' ने 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह मूवी अब तक 85.50 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 100 करोड़ी होने से अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बाद एक कदम दूर है। यह आंकड़ा 'रेड 2' एक हफ्ता खत्म होने से पहले ही पार कर लेगी।
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' में अजय देवगन ने एक बार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के रूप में वापसी कर बॉक्स ऑफिस खूब धमाल मचाया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख अहम विलेन की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में दोनों एक्टर्स की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलती है। मेकर्स ने इस बार फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट वाणी कपूर को कास्ट किया। दोनों की केमिस्ट्री फैन्स का दिल जीतने में सफल रही।
