Allu Arjun's 'Pushpa 2' Day 13 Prediction: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (
13वें दिन इतने करोड़ कमाएगी 'पुष्पा 2'
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' ने 12वें दिन भारत में 27.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दूसरी ओर 11दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' का कलेक्शन 1409 करोड़ रुपये था। उम्मीद है कि ये फिल्म आज के दिन 1500 करोड़ रुपये आस-पास कमाई करने में सफल रहेगी। 'पुष्पा 2' की सफलता के बाद अब मेकर्स ने तुरंत इसके तीसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है।
'पुष्पा 2' का निर्देशन सुकुमार ने किया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि दूसरे पार्ट को करने के लिए अल्लू अर्जुन ने 300 करोड़ रुपये फीस ली थी। इस मूवी को मेकर्स ने 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ बनाया था। फिल्म अपने बजट से दोगुना कमाई कर चुकी है। इस मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
