साउथ मूवीज

पहले दिन The Paradise करेगी ताबड़तोड़ कमाई, नानी की फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड

The Paradise Box office: नानी की ‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब सभी की नजर पहले दिन की कमाई पर है। आखिर फिल्म कितने करोड़ कमाएगी?

Image

पहले दिन कितना कमाई करेगी ‘द पैराडाइज’ (pic credit-the paradise movie)

The Paradise Box office Prediction: स्टार एक्टर नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के पेड प्रीमियर बुधवार से ही शुरू हो गए थे। खास बात यह है कि सीबीएफसी से ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। अब सभी की नजर पहले दिन की कमाई पर है। आखिर नानी की फिल्म कितने करोड़ कमाएगी? (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी की प्रार्थना सभा की तारीख आई सामने, परिवार ने बताया कब और कहां होगा आयोजन)

पहले दिन कितना कमाई करेगी ‘द पैराडाइज’

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन शाम 7 बजे तक भारत में 27.94 करोड़ रुपये नेट की कमाई कर ली थी। फिल्म को 7,552 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 48.2 फीसदी रही। पूरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 59 फीसदी से ऊपर बनी रही। फिल्म को सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु भाषा से हुई, जबकि हिंदी में भी अच्छा प्रदर्शन रहा। तमिल में इसकी कमाई सबसे कम रही। इस कमाई के साथ ‘द पैराडाइज’ नानी की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म ने उनकी पिछली फिल्मों ‘दसरा’, ‘हिट: द थर्ड केस’ और ‘सारिपोधा सनिवारम’ की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है।

साल 2025 में रिलीज हुई ‘हिट: द थर्ड केस’ ने पहले दिन भारत में 21 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद फिल्म नानी की उस समय की सबसे बड़ी ओपनर बनी थी। इससे पहले ‘सारिपोधा सनिवारम’ ने 9 करोड़ रुपये और ‘हाय नन्ना’ ने 4.90 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। वहीं, 2023 में आई ‘दसरा’ ने पहले दिन 23.20 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘द पैराडाइज’ ने पेड प्रीमियर में भी अच्छा प्रदर्शन किया और रिलीज के पहले दिन भी इसकी रफ्तार बनी रही। अब फिल्म के पास शुक्रवार और पूरा वीकेंड है। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ती है या नहीं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article