शहर

Delhi Crime: यमुना बाजार में ई-रिक्शा रोककर चाकूबाजी, एक की मौत; रोहिणी में बर्थडे पर फायरिंग, पिस्टल संग आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: आज शाम दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक ई-रिक्शा रोककर उसमें सवार यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस खौफनाक हमले में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। रोहिणी में बर्थडे पर फायरिंग हुई।

Image

दिल्ली में क्राइम नाइट

Photo : iStock

Delhi Crime: दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में आज शाम को चाकूबाजी की घटना हुई। जिसमें 1 की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। दरअसल, आज शाम करीब 7:30 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने की पुलिस को यमुना बाजार के पास चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कुछ बदमाशों ने एक ई-रिक्शा को रोककर उसमें सवार यात्रियों पर हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए।

इलाज के दौरान एक घायल यात्री की मौत हो गई। कश्मीरी गेट थाना पुलिस और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशन टीम ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही वारदात को सुलझाने की कोशिश में जुटी है।

वहीं पर दूसरे मामले रोहिणी के सेक्टर-3 के डी-ब्लॉक में फायरिंग की घटना को लेकर शाम करीब 7:38 बजे साउथ रोहिणी थाने में PCR कॉल मिली। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर भाग रहे करण भसीन को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से .32 बोर की देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और एक चला हुआ कारतूस बरामद किया गया है।

पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने जन्मदिन का जश्न मनाते हुए एक राउंड फायर किया था। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले में BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक स्नैचिंग का मामला भी शामिल है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article