अध्यात्म

मोटी कमाई करेंगे इन 5 राशियों के लोग, सूर्य और शुक्र ने बना लिया है दशांक योग

Surya Shukra Dashank Yog 2026: सूर्य और शुक्र एक दूसरे से 36 डिग्री पर आ गए हैं। इससे कुछ राशि वालों को लाभ होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Image

शुक्र और सूर्य का दशांक योग किन राशियों के लिए शुभ रहेगा (Image AI Generated and Newsroom Verified)

Surya Shukra Dashank Yog 2026: 24 सितंबर 2026 की सुबह 3 बजकर 9 मिनट पर सूर्य और शुक्र के बीच 36 डिग्री का संबंध बना है। इससे दशांक योग का निर्माण हो गया है। इस समय सूर्य कन्या राशि में और शुक्र तुला राशि में मौजूद हैं। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पद, प्रतिष्ठा, नेतृत्व और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र धन, सुख-सुविधा, प्रेम, कला, सौंदर्य और भौतिक सुख के प्रतिनिधि हैं।

36 डिग्री का यह संबंध सूर्य की ऊर्जा और शुक्र की आकर्षण शक्ति को एक साथ सक्रिय करता है। खास तौर पर उन लोगों के लिए इसका प्रभाव महत्वपूर्ण हो जाता है जिनका काम पब्लिक डीलिंग, क्रिएटिविटी, मैनेजमेंट, मीडिया, मार्केटिंग, कला या फाइनेंस से जुड़ा है। सूर्य कन्या राशि में होने के कारण काम में प्रैक्टिकल सोच और डिटेल पर पकड़ देता है, जबकि तुला में स्थित शुक्र अपने स्वभाव को मजबूत तरीके से व्यक्त करते हैं। इस योग का असर करीब 4 हफ्तों तक रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य चौथे भाव और शुक्र पांचवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। चौथा भाव सुख, प्रॉपर्टी, वाहन और घरेलू स्थिरता से जुड़ा है, जबकि पांचवां भाव बुद्धि, शिक्षा, प्रेम और क्रिएटिविटी का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य-शुक्र का यह संबंध आपके टैलेंट को सही प्लेटफॉर्म देने वाला रहेगा। मीडिया, राइटिंग, डिजाइन, एंटरटेनमेंट, डिजिटल कंटेंट और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा कोई फैसला भी आगे बढ़ सकता है। लव रिलेशनशिप्स में आकर्षण बढ़ेगा और विद्यार्थियों के लिए भी यह समय उपयोगी रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य तीसरे भाव और शुक्र चौथे भाव में हैं। इससे कम्युनिकेशन, साहस, प्रॉपर्टी, घर और सुख-सुविधाओं के मामले सक्रिय होंगे। सूर्य की ऊर्जा आपको अपने फैसलों को मजबूती से लागू करने का आत्मविश्वास देगी, जबकि शुक्र घर-परिवार और सुविधाओं से जुड़े मामलों में सकारात्मकता बढ़ाएंगे। नौकरी में अपनी बात रखने और किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने का फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या घर को बेहतर बनाने से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। भाई-बहन या करीबी लोगों से मिलने वाला सहयोग भी काम आएगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस समय सूर्य दूसरे भाव में स्थित हैं। शुक्र तीसरे भाव में हैं। दूसरा भाव धन, बचत, परिवार और वाणी से संबंधित है, जबकि तीसरा भाव कम्युनिकेशन, प्रयास और स्किल का है। इस कारण यह योग आपकी कमाई और कम्युनिकेशन स्किल दोनों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस में बातचीत के जरिए नया क्लाइंट मिल सकता है। नौकरी में इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या मीटिंग के दौरान आपकी बात का प्रभाव बढ़ेगा। रुका हुआ पैसा मिलने की स्थिति बनेगी और बचत को लेकर भी बेहतर प्लानिंग होगी। वाणी के कारण कोई बड़ा फायदा मिल सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य आपकी राशि यानी प्रथम भाव में और शुक्र दूसरे भाव में मौजूद हैं। इसलिए यह योग आपके व्यक्तित्व और आर्थिक स्थिति दोनों को प्रभावित करेगा। सूर्य यहां आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेंगे, जबकि शुक्र दूसरे भाव से धन और परिवार के मामलों में सकारात्मक प्रभाव देंगे। नौकरी में अपनी पहचान मजबूत करने का मौका मिलेगा। जो लोग नई जॉब, प्रमोशन या किसी बड़े प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में क्लाइंट के सामने आपकी प्रेजेंटेशन मजबूत रहेगी। परिवार में भी किसी आर्थिक योजना पर सहमति बन सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य दसवें भाव और शुक्र ग्यारहवें भाव में हैं। यह स्थिति इस योग को करियर और आय के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बनाती है। दसवां भाव कर्म, नौकरी, पद और प्रतिष्ठा का है, जबकि ग्यारहवां भाव लाभ और नेटवर्क से जुड़ा है। नौकरी करने वालों को सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा और नई जिम्मेदारी के साथ पहचान बढ़ेगी। बिजनेस वालों को नए क्लाइंट, नए कॉन्टैक्ट और बेहतर डील मिल सकती है। किसी पुराने नेटवर्क से आर्थिक फायदा मिलने की भी स्थिति बनेगी। मीडिया, मैनेजमेंट, फैशन, मार्केटिंग और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को खास लाभ मिलेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article