Pushpa 2 Box office Collection Day 12: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक सुकुमार के निर्देशन में बनी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' नहीं बन पाई 1000 करोड़ी
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 12 दिन हो गए हैं। सोमवार के कलेक्शन में गिरावट देखने के बाद इस फिल्म ने सभी भाषाओं में 27.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। भारत में यह मूवी 12 दिनों के अंदर 929.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। आने दिनों में 'पुष्पा 2' के कलेक्शन में और भी गिरावट देखी जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 1400 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' लाल चंदन की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। फिल्म में एक से बढ़कर एक धांसू डायलॉग हैं, जो लोगों को खूब पसंद आए हैं। इस मूवी में फहाद फासिल ने अपने किरदार को बखूबी तरह से निभाया है। इसके अलावा फिल्म में श्रीलीला ने एक धांसू आइटम नंबर किया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरुर दें।
