टेक एंड गैजेट्स

Ray-Ban Meta Gen 3 भारत में लॉन्च, कीमत 44,300 से शुरू, समझें Gen 2 से कितना हुआ अपग्रेड?

Gen 3 में ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए छह माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है। Meta का दावा है कि यह बैकग्राउंड नॉइस को 90 प्रतिशत से ज्यादा कम कर सकता है। इसका फायदा खासतौर पर तेज हवा या शोर वाली जगहों पर वॉयस कमांड और कॉलिंग के दौरान मिल सकता है।

Image

बैटरी में हुआ मामूली लेकिन काम का सुधार/Photo-Meta

Meta ने अपने सालाना Meta Connect इवेंट में AI और स्मार्ट ग्लास से जुड़े कई नए प्रोडक्ट पेश किए हैं। इनमें Ray-Ban Meta Gen 3 भी शामिल है। कंपनी ने तीसरी जनरेशन के स्मार्ट ग्लास को भारत में लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में बेहतर बैटरी, ऑडियो कैप्चर और नए फ्रेम डिजाइन दिए गए हैं। हालांकि, Gen 2 इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह अपग्रेड कितना बड़ा है, यह सवाल बना हुआ है।

भारत में Ray-Ban Meta Gen 3 की कीमत

Ray-Ban Meta Gen 3 को भारत में तीन फ्रेम स्टाइल- Wayfarer, Aviator और Zena में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹44,300 रखी गई है। वहीं Transitions लेंस वाले मॉडल की कीमत ₹50,100 और Polarised वेरिएंट की कीमत ₹46,500 है। कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अलग-अलग फ्रेम और लेंस के साथ कुल 27 कलर कॉम्बिनेशन पेश किए हैं। इनमें Black, Havana और कुछ सीजनल कलर ऑप्शन शामिल हैं।

Gen 2 के मुकाबले कितनी बढ़ी कीमत?

तुलना करें तो Ray-Ban Meta Gen 2 को भारत में ₹39,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Gen 2 में Wayfarer के साथ Skyler और Headliner फ्रेम उपलब्ध थे। इस हिसाब से Gen 3 की शुरुआती कीमत Gen 2 के मुकाबले ₹4,400 ज्यादा है। यानी नए मॉडल के लिए यूजर्स को अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी।

बैटरी में हुआ मामूली लेकिन काम का सुधार

Ray-Ban Meta Gen 3 में सबसे प्रमुख बदलाव बैटरी को लेकर है। नए स्मार्ट ग्लास एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। Gen 2 में यह बैटरी बैकअप 8 घंटे तक था। चार्जिंग केस Gen 3 की बैटरी लाइफ में 50 घंटे तक का अतिरिक्त बैकअप देता है। वहीं Gen 2 का केस 48 घंटे तक का अतिरिक्त बैकअप देता था।

ऑडियो कैप्चर में बड़ा अपग्रेड

Gen 3 में ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए छह माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है। Meta का दावा है कि यह बैकग्राउंड नॉइस को 90 प्रतिशत से ज्यादा कम कर सकता है। इसका फायदा खासतौर पर तेज हवा या शोर वाली जगहों पर वॉयस कमांड और कॉलिंग के दौरान मिल सकता है।

इसके अलावा नए ग्लास में कस्टमाइज करने योग्य Action Button दिया गया है, जिससे Meta AI को जल्दी एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी Dolby Atmos कैप्चर सपोर्ट पर भी काम कर रही है, जिससे वीडियो में Spatial Audio रिकॉर्ड किया जा सकेगा। यह फीचर बाद में रोलआउट किया जाएगा।

क्या Gen 2 यूजर्स के लिए अपग्रेड जरूरी है?

Ray-Ban Meta Gen 3 में बैटरी, ऑडियो और डिजाइन से जुड़े सुधार जरूर हैं, लेकिन Gen 2 से आने वाले यूजर्स के लिए बदलाव बहुत बड़ा नहीं कहा जा सकता। वहीं पहली बार Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लास खरीदने वालों को नए फ्रेम, बेहतर ऑडियो और कुछ हार्डवेयर सुधार मिलते हैं।

इसलिए Gen 2 यूजर्स के लिए अपग्रेड का फैसला मुख्य रूप से बेहतर ऑडियो, बैटरी और नए डिजाइन की जरूरत पर निर्भर करेगा। नए खरीदारों के लिए Gen 3 कंपनी का लेटेस्ट विकल्प है, लेकिन इसके लिए Gen 2 की तुलना में ₹4,400 ज्यादा खर्च करने होंगे।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article