समय रैना विवादों से कैसे दूर रह सकते हैं? अक्सर मीडिया की हेडलाइन्स में रहने वाले समय रैना पर एक्टर एजाज खान ने वीडियो शेयर करके ये आरोप लगाया है कि वो अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को धोखा देते हैं। एजाज खान ने ये आरोप इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में हिस्सा ले चुके राजेश कुमार मिश्रा के दावों के आधार पर लगाया है। राजेश कुमार मिश्रा ने दावा किया है कि वो समय रैना के शो के विनर थे और उन्हें एक लाख रुपये मिलने चाहिए थे लेकिन समय रैना की टीम ने उन्हें केवल 35 हजार रुपये ही दिए। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: "मैं डरता नहीं हूं...", Disha Salian Death Case पर Sooraj Pancholi ने दिया बेबाक बयान
Ajaz Khan ने Samay Raina पर लगाए गंभीर आरोप
वीडियो में एजाज खान कहते हुए नजर आ रहे हैं, "समय रैना एक टुटपूँजिया है, जो गाली देकर फेम पा रहा है। ये शो स्क्रिप्टिड है, ये शो फेक है। ये लोग रियल टैलेंट नहीं दिखाएंगे क्योंकि असली टैलेंट से इनकी गांड फटती है। ये लोग विनर को एक लाख रुपये देने की बात करते हैं लेकिन देते सिर्फ 35 हजार हैं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: Shaque Trust No One Review: परिणीति चोपड़ा की सीरीज की जान हैं जेनिफर विंगेट
राजेश कुमार मिश्रा अपनी सफाई में कहते हैं, "समय रैना के शो में मैं जीता था और मुझे एक लाख रुपये मिलने चाहिए थे लेकिन मुझे पूरे रुपये नहीं मिले। रुपये नहीं मिला वो तो कोई बात नहीं लेकिन शो में मुझे दिखाया भी नहीं। जब मैं वहां गया तो मुझे भी फेम मिलना चाहिए ना। इसी वजह से मैंने वीडियो बनाकर सबूत देना शुरू किया और लोगों को बताना शुरू किया कि मेरे साथ क्या हुआ है। मैंने 40 मिनट तक परफॉर्म किया लेकिन मेरा एक भी शॉट नहीं रखा।"
वीडियो में एजाज खान हिन्दू संगठनों से ये गुहार लगाते नजर आ रहे हैं कि राजेश को न्याय दिलाने के लिए सभी लोग आगे आएं और वीडियो को जमकर वायरल करें। एजाज खान ने कहा है कि गणपति के मौसम में एक मुसलमान होकर वो हिन्दू की मदद कर रहे हैं। ऐसे में हिन्दू संगठनों और आरएसएस को आगे आकर राजेश की मदद करनी चाहिए।
