बॉक्स ऑफिस

OG (Hindi) Box Office Day 1: निराशाजनक रही है पवन कल्याण स्टारर की कमाई, आंकड़े देख मेकर्स की बढ़ी चिंता

OG (Hindi) Box Office Day 1: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) और बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) ने रिलीज होते ही हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक कमाई की है। उम्मीद है कि शनिवार को फिल्म के कलेक्शन बढ़ोतरी नजर आ सकती है।

Image

Image Source: IMDb

They Call Him OG (Hindi) Box Office Day 1: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की नई फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) कल यानी 25 सितंबर को मेकर्स ने रिलीज कर दी है। साउथ ऑडियंस के अंदर फिल्म को देखने के लिए बड़ा क्रेज नजर आ रहा था। वहीं दूसरी ओर हिंदी ऑडियंस के अंदर फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को लेकर कोई हाइप नजर नहीं आई। इस मूवी को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही निराशाजनक शुरुआत मिली है। आइए जानते हैं कि इस मूवी ने पहले दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार हिंदी बेल्ड पर किया है।

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक रही 'दे कॉल हिम ओजी' की कमाई

'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) को शुक्रवार के दिन नहीं बल्कि गुरुवार के दिन रिलीज किया गया था। अब जो फिल्म को लेकर शुरुआती अनुमान सामने आए हैं उनके मुताबिक सुजीत के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन देखने के बाद मेकर्स की चिंता और बढ़ती दिखाई दे रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ये फिल्म शनिवार और रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में सफल हो सकती है।

पवन कल्याण के साथ इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को फिल्म 'ओजी' में इसलिए कास्ट किया था ताकि वो हिंदी ऑडियंस को भी टारगेट कर सकें। मगर पहले दिन की कमाई देखकर ऐसा लग रहा है कि इमरान हाशमी की कास्टिंग से मेकर्स को ज्यादा फायदा हुआ है। इस मूवी से इमरान हाशमी ने तेलुगु डेब्यू किया है।

फिल्म ने प्रियंका मोहन (Priyanka Mohanan), अर्जुन दास (Arjun Das), प्रकाश राज (Prakash Raj), श्रिया रेड्डी (Sriya Reddy) और हरीश उथमन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।अनुमान के अनुसार दुनिया भर में पहले दिन इसकी कमाई 100 करोड़ रुपये से अधिक होगी, ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं। एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर जानकारी के लिए पढ़ते रहिए टाइम्स नाउ नवभारत।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article