ऑटो न्यूज़

Hyundai Neira के प्रोडक्शन-रेडी वर्जन से उठा पर्दा, भारत में 2027 में होगी लॉन्च

Hyundai अपने ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक MPV Neira को पेश करने जा रही है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एमपीवी को 20 नवंबर 2026 को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी।

Image

Hyundai Neira का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन (Photo: Hyundai Indonesia)

Hyundai ने अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV Neira के प्रोडक्शन-रेडी वर्जन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एमपीवी को 20 नवंबर 2026 को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। Hyundai Neira एक थ्री-रो इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी, जिसे खासतौर पर फैमिली कार के तौर पर पेश किया जाएगा। यह Kia Carens Clavis EV के प्लेटफॉर्म पर आधारित है। भारतीय बाजार में इसे 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। खास बात यह है कि कंपनी इसके इलेक्ट्रिक के साथ ICE यानी पेट्रोल वर्जन को भी पेश कर सकती है।

Hyundai Neira EV का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Hyundai Neira का ओवरऑल सिल्हूट, ग्लासहाउस और बॉडी पैनल काफी हद तक Kia Carens Clavis EV जैसे हैं। हालांकि, कंपनी ने इसे अपनी अलग पहचान देने के लिए फ्रंट और रियर डिजाइन में बदलाव किए हैं। इसके फ्रंट में ब्लैक फिनिश वाला टेक्सचर्ड क्लोज्ड ग्रिल पैनल दिया गया है, जो शार्प LED हेडलैंप्स को आपस में जोड़ता है। इसके अलावा इसमें नया फ्रंट बंपर और सिल्वर फिनिश वाले स्किड प्लेट्स मिलते हैं। साइड प्रोफाइल में नई एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और रग्ड व्हील आर्च क्लैडिंग दी गई है। वहीं, रियर बंपर के निचले हिस्से में भी बदलाव किए गए हैं। कुल मिलाकर इसका डिजाइन मॉडर्न होने के साथ थोड़ा SUV जैसा लुक भी देता है।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Hyundai Neira के इंडोनेशियाई मॉडल को तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें Kia Carens Clavis EV से लिए गए दो बैटरी पैक विकल्प मिलेंगे। इसका पहला विकल्प 42kWh बैटरी पैक होगा, जिसके साथ फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। यह मोटर 132bhp की पावर और 255Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। इस बैटरी पैक के साथ 404 किलोमीटर तक की रेंज मिलने का दावा है।

दूसरा विकल्प 51.4kWh का एक्सटेंडेड रेंज बैटरी पैक होगा। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर 169bhp की पावर और 255Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 490 किलोमीटर तक बताई गई है। दोनों वर्जन में फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा।

मिलेंगे ये खास फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Hyundai Neira में 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, लेवल-2 ADAS, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और Hyundai BlueLink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलेगी। इसके केबिन में Kia Carens Clavis EV जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें डुअल 12.3-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, दूसरी रो में कैप्टन सीट्स और रूफ-माउंटेड रियर AC वेंट्स दिए जा सकते हैं।

भारत में कब होगी लॉन्च?

भारतीय बाजार में Hyundai Neira EV को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी अनुमानित कीमत 18 लाख से 24.50 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, इसके ICE वर्जन की शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये से अधिक रहने की संभावना है। भारत में इसका मुकाबला Kia Carens Clavis EV, BYD eMAX 7 और आने वाली Maruti Suzuki YMC जैसी कारों से हो सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article