बॉक्स ऑफिस

Nikita Roy Box Office Collection Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर औंधे मुंह गिरेगी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म, कमाएगी इतने लाख

Nikita Roy Box Office Collection Day 1 Prediction: कुश सिंह के निर्देशन में बनकर तैयार हुई लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म 'निकिता रॉय' के पहले दिन कमाई के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है। यह फिल्म केवल लाखों रुपये में कमाई करेगी।

Image

Nikita Roy (Pic Credit: Instagram/kusshssinha)

Nikita Roy Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फिल्म 'निकिता रॉय' ने आज यानी 18 जुलाई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 'निकिता रॉय' (Nikita Roy) का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों से मिले रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स को उम्मीद थी कि ये मूवी पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रहेगी। मगर फिल्म के शुरुआती अनुमानित आंकड़े कुछ और ही बता रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' पहले करोड़ों में नहीं बल्कि लाखों में निराशाजनक कमाई कर पाएगी।

सोनाक्षी सिन्हा की नई मूवी 'निकिता रॉय' पहले दिन केवल 10 लाख रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेगी। फिल्मीबीट के साथ बात करते हुए बिजनेस एक्सपर्ट रोहित जैसवाल ने 'निकिता रॉय' को लेकर कहा था कि इस बॉक्स ऑफिस पर बेकार शुरुआत करेगी और कमाई कुल 10 लाख रुपये रहने वाली है। 'निकिता रॉय' की पहले दिन की कमी को देखने के बाद निर्माताओं की चिंता बढ़ना तो तय है। 'निकिता रॉय' का निर्देशन सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश सिन्हा किया है। बतौर डायरेक्टर कुश सिन्हा की यह पहली फिल्म है। सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म में परेश रावल और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' को देखने के बाद ऑडियंस ने भी खास रिव्यू नहीं दिए हैं। लोगों इस मूवी को ओके-ओके बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। 18 जुलाई के दिन सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' के साथ अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' और अनुपम खेर की 'तन्वी: द ग्रेट' भी रिलीज हुई है। इन तीनों फिल्मों के क्लैश से उन्हें कमाई के मामले में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article