बॉक्स ऑफिस

Mirzapur The Movie Box office: 11वें धड़ाम से गिरी 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई, जल्द बनेगी 200 करोड़ी

Mirzapur The Movie Box office: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' ने बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में गिरावट दर्ज कराई है।

Image

'मिर्जापुर द मूवी' का इतना हुआ कारोबार (Pic Credit: Instagram)

Mirzapur The Movie Box office: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। मगर अब दूसरे सोमवार को इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई है, जिसने मेकर्स को भी हैरान कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि कमाई अभी भी करोड़ों में हुई है। 'हैवान' और 'हनुमान अंश' जैसी फिल्मों से मिल रही बॉक्स ऑफिस टक्कर के बीच 'मिर्जापुर द मूवी' अब दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Emmys 2026 WINNERS: 'द पिट', 'हैक्स' और 'प्लुरिबस' रेस में सबसे आगे, देखें पूरी विनर लिस्ट)

दूसरे सोमवार कितनी हुई कमाई?

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार यानी 11वें दिन भारत में 5.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। यह कलेक्शन 7,014 शोज से आया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 190.20 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने भारत में अब तक 226.64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। विदेशों में भी बिजनेस अच्छा रहा है। 11वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 1 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद विदेशों में इसकी कुल कमाई 47 करोड़ रुपये पहुंच गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: पत्नी सुनीता और बच्चों संग गणपति पूजा में शामिल हुए Govinda, विदेश से लौटते ही मनाई गणेश चतुर्थी)

300 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर 'मिर्जापुर द मूवी' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 273.64 करोड़ रुपये हो चुका है। ऐसे में फिल्म अब 300 करोड़ रुपये के आंकड़े से ज्यादा दूर नहीं है। आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार यह तय करेगी कि फिल्म कितनी जल्दी इस बड़े क्लब में शामिल होती है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया यानी अखंडानंद त्रिपाठी का किरदार दोहराया है, जबकि अली फजल गुड्डू पंडित के रूप में लौटे हैं। इनके अलावा रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, सोनल चौहान, मोहित मलिक और सुशांत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article