बॉक्स ऑफिस

Maa Box Office Collection Day 1: काजोल की फिल्म की सिंगल डिजिट में हुई ओपनिंग, अजय देवगन का 2 खरीदें 1 मुफ्त पाएं ऑफर भी नहीं आया काम

Maa Box Office Collection Day 1: काजोल की फिल्म मां 27 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म कुछ फैंस पसंद कर रहे हैं तो कुछ को ये फिल्म काफी बोर कर रही है। पहले दिन फिल्म ने सिंगल डिजिट में कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन किया हुआ है।

Image

Maa Box Office Collection

Maa Box Office Collection Day 1: हॉरर ड्रामा मां के साथ काजोल ने बड़े पर्दे पर लंबे समय के बाद वापसी की है। उनकी फिल्म मां को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इस फिल्म की बॉक्सऑफिस पर टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म कन्नपना से हो रही है। आइए जानते हैं कि काजोल की फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। जो कि केवल सिंगल डिजिट है। इस फिल्म को फैंस से काफी उम्मीद थी, लेकिन ये उम्मीद के अनुसार कमाई नहीं कर पाई, लेकिन लोगों का कहना है कि इस फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है।

कितनी रही पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी

मां 27 जून को रिलीज हुई है। इस फिल्म से तीन साल के अंतराल के बाद काजोल की वापसी हुई है। फिल्म को यूए 16+ रेटिंग मिली थी। बता दें ये फिल्म 2 घंटे और 15 मिनट की है। इस फिल्म की कहानी मां-बेटी की सड़क यात्रा पर आधारित है। सुबह के शो के लिए लगभग 8.23% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई वही रात के शो के लिए इसकी संख्या 32.61% तक बढ़ गई। 4.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ मां ने शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस की लड़ाई में F1 से पीछे है। F1 ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की और कन्नप्पा, जो कुल 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन की है।

एक्टर का ऑफर नहीं आया काम

अजय देवगन ने इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए जी जान लगा थी। बता दें एक्टर ने इस फिल्म के लिए"2 खरीदें और 1 मुफ़्त पाएं" ऑफर शुरू किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article