बॉक्स ऑफिस

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4: 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में आई भारी गिरावट, किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 23, 2025, 07:27 AM IST

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4: हूमा कुरैशी (Huma Qureshi), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla), अमृता राव (Amrita Rao), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) की कमाई को लेकर नया अपेडट सामने आया है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने चौथे दिन इतने रुपये कमाए हैं।

Image

Image Source: Jolly LLB 3 Movie

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर खबरों में हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब फिल्म जॉली एलएलबी 3 को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

चौथे दिन 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में आई गिरावट

अरशद वारसी और अक्षय कुमार की लीड रोल वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 एक बार फिर अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 4 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने चौथे दिन 5.5 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कुल कमाई 59 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

जल्द पार होगा 100 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई की रफ्तार भले ही चौथे दिन थोड़ी धीमी पड़ी हो लेकिन इसके बाद भी माना जा रहा है कि ये मूवी आने वाले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी, हूमा कुरैशी (Huma Qureshi), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) और अमृता राव (Amrita Rao) भी लीड रोल में हैं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article